फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lots of announcements, parking schemes did not materialize

Nainital News: घोषणाएं खूब, धरातल पर नहीं उतरी पार्किंग योजनाएं

Mon, 12 Jun 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 12 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lots of announcements, parking schemes did not materialize
हल्द्वानी/नैनीताल/रामनगर/भीमताल (नैनीताल)। जिले में भीमताल, नैनीताल, रामनगर से लेकर हल्द्वानी तक तमाम पार्किंग की योजना बनाई गईं लेकिन पर्यटन सीजन खत्म होने को है और कहीं भी नई पार्किंग अस्तित्व में नहीं आ सकी है। हाल ये है कि रामनगर के लिए सीएम की घोषणा भी हुई लेकिन काम शुरू होने का इंतजार है। भीमताल में पार्किंग निर्माण का बजट स्वीकृत होने के बाद काम शुरू नहीं हुआ है। हल्द्वानी और नैनीताल में काम शुरू हुआ है जिसे पूरा होने में समय लगेगा।
विज्ञापन



भीमताल में प्राधिकरण और लोनिवि के बीच फंस गया मामला
भीमताल में पैसा स्वीकृत होने के बाद भी पार्किंग अब तक नहीं बन पाई है। भीमताल में बाईपास पर नाले को पाटकर 140 वाहनों की पार्किंग के लिए जिला विकास प्राधिकरण ने 4.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। प्राधिकरण की ओर से कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को बनाया गया है। दोनों विभागों की बीच तालमेल नहीं होने का खामियाजा भीमताल की जनता, सैलानियों, व्यापारियों और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को उठाना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी है। पार्किंग नहीं बन पाने से भीमताल में सैलानियों और स्थानीय लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



रामनगर में बजट जारी पर काम शुरू नहीं
कॉर्बेट नेशनल पार्क के लिए मशहूर रामनगर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। पार्किंग की व्यवस्था न होने पर यहां पहुंचने वाले पर्यटक और लोग परेशान हो रहे हैं। पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण लोग कहीं भी जगह मिलने पर वाहन पार्क कर रहे हैं जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए पुरानी तहसील की खाली पड़ी जमीन पर बहुमंजिला पार्किंग बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में पार्किंग के लिए 13 करोड़ का बजट जारी किया था लेकिन काम शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नैनीताल में पार्किंग बनाने का काम चल रहा
तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल स्थित कचहरी में करीब 400 वाहनों की पार्किंग विकसित करने की घोषणा की थी लेकिन वर्तमान तक पार्किंग का कार्य जारी है। उम्मीद है कि जल्द नगर को यह पार्किंग मिल जाएगी। इसके अलावा मल्लीताल में मस्जिद के पीछे की ओर नाला कवर कर पार्किंग बनाने के लिए 1.57 करोड़ की योजना है। यहां 60 गाड़ियों के लिए पार्किंग बननी है। कार्यदायी संस्था ने नाले को कवर कर लिया है। जल्द ही पार्किंग की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। हल्द्वानी रोड पर 41.65 करोड़ रुपये की आटोमैटिक रोटरी कार पार्किंग का प्रस्ताव भी फाइलों तक सीमित है। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के निर्देश पर नैनीताल में दो टनल पार्किंग भी प्रस्तावित हैं।


हल्द्वानी में दो पार्किंग स्थल हो रहे विकसित
हल्द्वानी में ठंडी सड़क पर नहर को कवर कर 350 वाहनों की पार्किंग स्थल बनाने का काम चल रहा है। विकास प्राधिकरण कार्य करा रहा है। यह काम अगले महीने तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं सिंधी चौराहा के पास दो सौ छोटे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल विकसित करने की योजना पर काम शुरू किया गया है। इस योजना पर करीब 68 लाख की राशि खर्च होगी।





क्या कहते हैं अधिकारी
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था बनाई जा रही है। बहुमंजिला पार्किंग को बनाने का कार्य पेयजल निर्माण निगम को करना है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि ठंडी सड़क पर पार्किंग बनाने का काम अंतिम चरण की तरफ है। अगले महीने तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed