{"_id":"655fb17428dde1824a0a1b27","slug":"lost-the-match-but-won-the-heart-haldwani-news-c-8-1-drn1049-265258-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मैच हारे लेकिन दिल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मैच हारे लेकिन दिल जीता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। अंडर-23 ए स्टेट ट्राफी उत्तर प्रदेश ने जीत ली है लेकिन दिल उत्तराखंड की टीम ने जीता है। एक मजबूत टीम के सामने 357 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बगैर दबाव में आए लक्ष्य करीब 340 रन तक पहुंचना भी बड़ी बात है। रोमांचक मुकाबले में एक समय उत्तराखंड की जीत तय लग रही थी लेकिन लामी बल्लेबाज अवनीश सुधा के पहले जल्दी आउट होने और कमल कन्याल के रनआउट होने से रनगति पर असर पड़ा।
वर्ष 2017-18 से शुरू हुई प्रतियोगिता में दोनों ही टीमें पहली बार फाइनल में पहुंची। उत्तराखंड की टीम ने सेमीफाइनल में कर्नाटक को हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि यूपी ने राजस्थान को सेमीफाइनल में शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का किया था। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल में यूपी के 357 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उत्तराखंड को 7.14 रन प्रतिओवर की गति से रन चाहिए थे। उत्तराखंड के कप्तान कमल कन्याल ने सलामी जोड़ी में परिवर्तन करते हुए अवनीश सुधा और युवराज चौधरी को भेजा। दोनों ने टीम को तेज शुरुआत दी। 15वें ओवर में युवराज 55 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हो गए। टीम को बड़ा झटका 16वें ओवर में तब लगा जब संभलकर खेल रहे अवनीश सुधा 21 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान कमल ने अपने पुराने जोड़ीदार आर्यन के साथ पारी को संभाला और संवारा। दोनों ने मैदान के चारो ओर शानदार शॉट लगाए और अपने-अपने अर्द्धशतक पूरा करते हुए शतकीय साझेदारी की।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मध्यक्रम से रितुराज शर्मा ने 135 गेंदों पर 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 143 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान समीर रिजवी ने 50 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 87 रन ठोके। रन औसत बढ़ रहा था लेकिन टीम की जीत तय लगने लगी थी लेकिन इसी बीच कमल (69) रनआउट हो गए। एक छोर पर खड़े आर्यन (80) को दूसरे छोर से बेहतर साथ नहीं मिला और टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 340 रन बनाकर 16 रनों से उत्तर प्रदेश से हार गई। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मध्यक्रम से रितुराज शर्मा ने 135 गेंदों पर 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 143 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान समीर रिजवी ने 50 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 87 रन ठोके। सत्यम बालियान को दो विकेट मिले।