फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lost sixteen and a half lakh rupees in the greed of ten thousand rupees in haldwani

Haldwani News: दस हजार के लालच में गवां दिए साढ़े सोलह लाख रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे की ठगी; मुकदमा दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 10:08 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 31 Aug 2024 10:08 AM IST
सार

फ्रेंड्स कॉलोनी तल्ली हल्द्वानी निवासी कमल गोयल को कमीशन का लालच देकर साइबर ठगों ने 16.37 लाख रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन
Lost sixteen and a half lakh rupees in the greed of ten thousand rupees in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

साइबर ठगों ने फ्रेंड्स कॉलोनी तल्ली हल्द्वानी निवासी कमल गोयल को कमीशन का लालच देकर 16.37 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने एक कंपनी का फर्जी प्रतिनिधि बनकर पहले कमल के खाते में रुपये डाले और झांसे में लेकर उससे लाखों रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार कमल गोयल ने दी तहरीर में बताया कि 15 मई 2024 को अज्ञात व्यक्ति ने उसे एक कंपनी के ग्रुप में जोड़ दिया। इस ग्रुप में प्रोड्क्टस लाइक करने पर कमीशन देने का प्रलोभन दिया गया। 19 जून को उसे ऑनलाइन काम करने को कहा गया। इसमें विवरण भरने पर दो बार में 3000 और 5000 डलवाए और उसी दिन उसके खाते में 10,400 रुपये वापस आ गए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: पहले दिन सौ से अधिक भवनों पर लगाए निशान, घरों में लाल निशान लगते देख चिंतित दिखे लोग; जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर साइबर ठगों ने उससे 20 जून को चार बार में 3000, 4000, 36,000 और 88,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद रुपये रिकवर करने के लिए कमल से अलग-अलग बैंकों से 3,46,000 रुपये, 1,54,000 रुपये, 5,26,000 रुपये, 4,80,000 रुपये डलवाये। इसके बाद जीती हुई धनराशि निकालने के लिए 4,47,100 रुपये टैक्स जमा करने की बात कही तो कमल को धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ। कमल ने 25 मई को साइबर अपराध शाखा हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed