{"_id":"60c6682b8ebc3e429e5b4cf6","slug":"lonvi-guest-house-of-ramnagar-was-the-gift-of-indira-indira-hridayesh-had-done-many-development-works-in-ramnagar-ramnagar-news-hld427630968","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर का लोनिवि गेस्ट हाउस इंदिरा की देन, इंदिरा हृदयेश ने रामनगर में कराए थे कई विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर का लोनिवि गेस्ट हाउस इंदिरा की देन, इंदिरा हृदयेश ने रामनगर में कराए थे कई विकास कार्य
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। राज्य बनने के बाद पहली निर्वाचित सरकार में लोक निर्माण मंत्री बन इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश में कई विकास कार्य कर प्रदेशवासियों के मन में नई ऊर्जा पैदा की थी। रामनगर में भी नेता प्रतिपक्ष ने चहुंमुखी विकास कार्य किए थे।
रामनगर में उन्होंने लोनिवि गेस्ट हाउस ऐसा बनाया था, जिसकी गिनती प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ गेस्ट हाउसों में होने लगी थी। इसके बाद रिजॉर्ट को छोड़ मंत्री, विधायक, अधिकारियों का भी यह गेस्ट हाउस पहली पसंद बन गया था। इसमें मुख्यमंत्री व राज्यपाल के रूम तक बनाए गए हैं। जब भी यहां कोई अतिथि रुकता है वह तारीफ किए बिना नहीं जाता और अगली बार भी यही रुकने की बात करता है। बाहर से आने वाले अतिथि भले ही थोड़ी देर के लिए ही इस गेस्ट हाउस में रुकते, लेकिन यहां की लोकेशन उनकी थकान कम कर देती है। कॉर्बेट पार्क में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वापसी में अल्प विश्राम के लिए इसी गेस्ट हाउस में रुके थे। तो वह भी यहां की लोकेशन और व्यवस्था देख गदगद हो गए थे। साथ ही दाबका पुल, मालधनचौड़ में दो पुलों को बनवाने के साथ-साथ विकासखंड की सड़कों तक चकाचक करने के लिए सड़कों का जाल बिछा दिया था। बताया जाता है कि योजना आयोग से धनराशि लेकर नेता प्रतिपक्ष की ओर से यह सभी विकास कार्य कराए गए हैं।
‘मिलाओ फोन’ से हर फरियादी का जीता था दिल
कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता इंदिरा हृदयेश ने लोगों के दिलों में राज ऐसे ही नहीं किया था। प्रदेश के हर शहर गांव में उनकी अलग पहचान होने के साथ-साथ अपनी टीम भी थी। जो भी अपनी समस्याओं को लेकर उनके पास जाता वह तुरंत संबंधित अधिकारी को मिलाओ फोन कहतीं थीं। मिलाओ फोन की कार्यशैली से ही उनके प्रदेश में चाहने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होती रही। उनका दबदबा हमेशा कायम रहा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि वह हमेशा सुख-दुख में छोटे कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहतीं थीं, जिससे कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ता था।