फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Long jam again in Ranibagh

रानीबाग में फिर लगा लंबा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Long jam again in Ranibagh
हल्द्वानी रानीबाग शीतला देवी मंदिर के पास लगा लंबा जाम। अमर उजाला
हल्द्वानी। गुलाबघाटी के पास शनिवार दोपहर ब्रेक फेल होने पर पर्यटकों की कार ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के चलते रानीबाग और भीमताल तिराहा पुल तक लंबा जाम लग गया। सीपीयू ने दुर्घटनाग्रस्त कार को रास्ते से हटाया लेकिन जाम में फंसे आम लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने प्रत्येक सप्ताह की तरह शनिवार सुबह से रामपुर और बरेली रोड से आने वाले पर्यटकों के वाहनोें को पंचायतघर से कालाढूंगी रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया। कालाढूंगी रोड पर दोपहर के समय एक कार खाई में गिरने के बाद पुलिस ने वाहनों को रोककर यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश की। खाई में गिरने के कारण कार में सवार मां और बेटी की मौत हो गईं। इस कारण पर्यटकों के वाहनों को अन्य मार्ग की तरफ मोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इधर रानीबाग गुलाब घाटी के पास शाहजहांपुर के पर्यटकों की कार का ब्रेक फेल हो गया। कार ने रोड के किनारे खड़ी बुलेट और कार में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। इसके बाद काठगोदाम क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीमताल तिराहा पुल के दोनों ओर भी वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीयू ने तत्काल दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाया लेकिन जाम काफी दूर तक लग गया था। फिर भी जाम में फंसे लोगों को तेज धूप में परेशानी उठानी पड़ी। पर्यटकों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा था। इसके बाद पुलिस ने नरीमन तिराहे से वाहनों को कालाढूंगी ओर मोड़ दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य किया। शाम होने पर फिर पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम लग गया। पुलिस ने भीमताल तिराहे पर वाहनों को डायवर्ट किया लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed