फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Local issue disappeared from the campaign

स्थानीय मुद्दे गायब, अब व्यक्तिगत छवि का सहारा

Tue, 14 Feb 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Tue, 14 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Local issue disappeared from the campaign
सहारनपुर विधानसभा सीट का इतिहास - फोटो : SELF

नैनीताल। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद स्थानीय समस्याएं कोई मुद्दा न बन पाने के कारण नैनीताल विधानसभा के प्रत्याशियों की हार जीत अब उनकी व्यक्तिगत छवि पर निर्भर हो गई है। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा, पार्किंग और यातायात समेत कई समस्याओं होने के बावजूद ये समस्याएं कोई मुद्दा नहीं रहीं।

विज्ञापन

 

भाजपा मुख्यत: मोदी के नाम पर और कांग्रेस भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार को सहयोग न करने के बावजूद प्रदेश में विकास कार्यों के नाम पर वोट मांगती नजर आई। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लाउडस्पीकर के माध्यम से किए जाने वाले प्रचार में भी स्थानीय मुद्दे गौण रहे। लाउडस्पीकर से किए जाने वाले प्रचार में भाजपा के गीतों में तो केवल मोदी का ही नाम हावी रहा। लोगों का तो यहां तक कहना है कि वह मतदान करते वक्त प्रत्याशियों के चेहरे, मोहरे और मुस्कुराहट को भी तवज्जो देंगे।  

विज्ञापन


 ऐसे में चुनाव में कांग्रेस की सरिता आर्या, भाजपा के संजीव आर्य और भाजपा के बागी हेम आर्या के बीच मुकाबला उनकी व्यक्तिगत छवि और संपर्क के बूते ही होना है। संजीव आर्य को जहां अपनी सौम्य छवि और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पिता यशपाल आर्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभाव का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की सरिता आर्या को भी मधुर और मिलनसार व्यवहार, आसान पहुंच और नगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क का लाभ है। सरिता के पक्ष में व्यापार मंडल नैनीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, मारूति नंदन साह, भवाली के नरेश पांडे समेत सरकारी कर्मचारियों और मुस्लिम समुदाय का समर्थन मिल रहा है।


भाजपा के बागी हेम आर्या भी लगातार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के सरोकारों से जुड़े हैं और उनके साथ तमाम वर्गों की सहानुभूति भी है। संजीव आर्य को यशपाल आर्य द्वारा मुक्तेश्वर विधानसभा से विधायक रहने के दौरान बेतालघाट में किए गए गए कार्यों का लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed