फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Little Elephant and tempo percussion, 11 injured

छोटा हाथी और टेंपो में टक्कर, 11 घायल

Mon, 25 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 25 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन

बरेली रोड के मोतीनगर में रविवार की रात छोटा हाथी और टेंपो के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल मेें भर्ती कराया। घायलों में दोनों चालकों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


रविवार की रात हल्द्वानी से छोटा हाथी (यूके 04सीए 8328) बरेली रोड पर मोतीनगर के समीप सामने से आ रहे टेंपो (यूके 04टीए2636) से छोटा हाथी टकरा गया। दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मंडी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को 108 से सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। घायलों में राजपुरा के टेंपो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


 इसके अलावा टेंपो में बेलेजली लॉज का मजदूर अनिल गुप्ता (30), उत्तरांचल बिहार कालोनी का पारस (30), बदायूं जिले के साहदुल्लापुरा दालगंज निवासी नन्हे लाल पुत्र मुंशी, हल्दूचौड़ निवासी धर्मेश शर्मा (50), उनकी पत्नी राधा शर्मा और बेटी कनिका (10), भोलानाथ गार्डेन निवासी योगेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी नूतन शर्मा घायल हो गए लेकिन उनकी दो बेटियां तान्या (04) और साक्षी (6माह) को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घायल योगेंद्र का कहना है कि वह हाथरस से परिवार के साथ आ रहे थे। हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष देवेंद्र तोलिया ने मदद की। लालकुआं की तरफ से आ रहे टेंपो में नियमानुसार तीन सवारी होनी चाहिए लेकिन उसने सात सवारियों को ठूंसा गया था। पता चला कि टेंपो तेज रफ्तार के चलते रोड पर अनियंत्रित हो गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed