{"_id":"69a0a08cb53d368c770ebcfd","slug":"litchi-and-mango-trees-have-started-blooming-nainital-news-c-418-1-ntl1004-4238-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लीची और आम के पेड़ों पर आने लगे बौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लीची और आम के पेड़ों पर आने लगे बौर
विज्ञापन
रामनगर। नगर की प्रसिद्ध लीची और आम की फसल के लिए यह साल अच्छी उम्मीदें लेकर आया है। फरवरी की समाप्ति के साथ ही क्षेत्र के बागानों में पेड़ों पर बौर (फूल) आने का सिलसिला शुरू हो गया है जिसे देखकर काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं। समय पर बौर आना अच्छी पैदावार का संकेत माना जा रहा है। हालांकि, बागवानों के मन में मौसम को लेकर चिंता भी बनी हुई है।
काश्तकार दीप बेलवाल का कहना है कि बौर का समय पर आना सकारात्मक तो है लेकिन मौसम विभाग की भीषण गर्मी की आशंका डराने वाली है। यदि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार तापमान अधिक रहा तो बौर झड़ने और फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। उद्यान अधिकारी अर्जुन परवल ने पुष्टि की है कि कई क्षेत्रों में पेड़ों पर बौर दिखने लगे हैं और मार्च के पहले सप्ताह तक पूरे रामनगर में बौर आने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अब आने वाले हफ्तों के तापमान पर सब कुछ निर्भर रहेगा, क्योंकि अनुकूल मौसम ही इन फूलों को फलों में तब्दील कर पाएगा।