{"_id":"6855c80d14fd1997af0a0b43","slug":"listen-listen-listen-people-living-near-drains-should-vacate-the-place-haldwani-news-c-8-1-hld1029-585250-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सुनो, सुनो, सुनो... नालों के किनारे रह रहे लोग खाली करें जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सुनो, सुनो, सुनो... नालों के किनारे रह रहे लोग खाली करें जगह
विज्ञापन
हल्द्वानी। रसकिया, कलसिया और देवखड़ी नालों के किनारे रह रहे लोगों को नदी नाला क्षेत्र खाली करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम ने मुनादी कराई। कहा कि मानसून सीजन शुरू हो गया और कभी भी नालों में पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में नालों के आसपास कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तीनों नाला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने नालों के आसपास रह रहे लोगों के पुलिस सत्यापन की भी जांच की। नगर आयुक्त ने बताया कि तीनों नालों के किनारे कई लोग अब भी बनाई गईं झोंपड़ियां में रह रहे हैं। मानसून के लिहाज से यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नदी, नालों और रोले को खाली कर ऊंचे स्थान पर चले जाएं, ताकि बरसात में किसी तरह का कोई हादसा न हो। नगर आयुक्त ने कहा कि यदि शीघ्र उन्होंने नाला क्षेत्रों को खाली नहीं किया तो प्रशासन बलपूर्वक इसे खाली कराएगा। उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान नालों को पार न करने की भी अपील की।
रकसिया नाले में कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोका
नालों के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह को रकसिया नाले के किनारे निर्माण कार्य होते मिला। उन्होंने इसकी जानकारी लेकर तत्काल निर्माण कार्य को रुकवा दिया। कहा कि नालों के किनारे किसी तरह का अवैध निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं होगा।