फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   List of principals ready, now waiting for minister's green signal

प्राचार्यों की सूची तैयार, अब मंत्री की हरी झंडी का इंतजार

Wed, 03 May 2017 01:14 AM IST
Updated Wed, 03 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
List of principals ready, now waiting for minister's green signal
teacher
उच्चशिक्षा निदेशालय ने डीपीसी होने के बाद रिक्त पदों पर तैनाती के लिए प्राचार्यों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी है। शासन की सहमति के बाद अब सिर्फ उच्चशिक्षा मंत्री की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। 
विज्ञापन


उच्चशिक्षा विभाग की ओर से संचालित करीब 45 राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्यों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इन पदों पर तैनाती डीपीसी न होने के कारण नहीं हो पा रही थी। इस मुद्दे को उच्चशिक्षा मंत्री ने गंभीरता से लिया तो उच्चशिक्षा विभाग और शासन हरकत में आया।
विज्ञापन


पिछले महीने 13 अप्रैल को देहरादून में डीपीसी हो सकी। इसमें ज्येष्ठता और श्रेष्ठता का मानदंड अपनाया गया और डिग्री कॉलेजों के 12 वरिष्ठतम प्राचार्यों को पीजी स्तर के कालेजों के प्राचार्य पद के लिए प्रोन्नति दी गई। करीब 34 वरिष्ठतम प्राध्यापकों को डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पद के लिए प्रोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक उच्चशिक्षा निदेशालय ने प्राचार्यों की प्रस्तावित तैनाती की सूची तैयार कर शासन को भेज दी है, शासन से भी इस सूची को ओके कर दिया गया है। वहीं, प्राचार्यों की तैनाती में देरी होने में प्रमुख कारण उच्चशिक्षामंत्री के कुमाऊं दौरे पर रहना बताया जा रहा है।

अब विधानसभा सत्र की वजह से कुछ नहीं हो पा रहा है। सूत्रों की मानें तो अभी प्राचार्यों की सूची फाइनल होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। दूसरी ओर भाजपा में पकड़ रखने वाले कुछ प्राचार्या अपनी पसंद के कालेज में तैनाती के लिए सिफारिश में जुटे हैं, सबसे अधिक लोग तो कुमाऊं  के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज के लिए लाइन में हैं। 


 डीपीसी के बाद प्राचार्यों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी गई है। प्राचार्यों की तैनाती के आदेश भी शासन स्तर से ही होने हैं। फाइल पर अभी उच्चशिक्षा मंत्री का अनुमोदन मिलना बाकी है।  
- डॉ. बीसी मेलकानी, उच्चशिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed