फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Liquor being. sold. away. police post. women. attacked.

Nainital News: पुलिस चौकी से चंद दूरी पर बिक रही शराब, महिलाओं ने बोला धावा

Sun, 27 Apr 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 27 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Liquor being. sold. away. police post. women. attacked.
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा वार्ड-36 में अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने पार्षद के नेतृत्व में धावा बोला। इस दौरान खुलेआम शराब बेच रहे लोग महिलाओं को देख भाग खड़े हुए। मौके से अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की। पार्षद ने बताया कि जहां शराब बिक रही थी वहां से पुलिस चौकी चंद दूरी पर ही है। इसके बाद सीओ और पुलिस पहुंची, लेकिन उन्हें शराब नहीं मिली।
विज्ञापन

पार्षद तनुजा जोशी ने बताया कि उनके वार्ड में शराब का अवैध धंधा फल-फूल रहा है। युवा पीढ़ी इसकी गिरफ्त में आ रही है। इस संबंध में पूर्व में दमुवाढूंगा पुलिस चौकी में शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पार्षद तनुजा, रेखा नैनवाल, ममता बिष्ट, खष्टी पवार, कृष्णा, गिरीश पांडे वार्ड में एक जगह पर धावा बोला। वहां एक खेत में खुलेआम शराब बेची जा रही थी।
विज्ञापन

महिलाओं को देख तस्कर भाग गए। बाद में पकड़ी गई शराब पुलिस के हवाले कर दी गई। पार्षद ने बताया कि जहां शराब बिक रही थी वहां से पुलिस चौकी चंद दूरी पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर महिलाओं के इस अभियान का पता चलने पर शनिवार शाम सीओ नितिन लोहनी, काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट वार्ड में पहुंचे। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि पार्षद की ओर से बताए गए जगह पर कोई नहीं मिला। कहा कि दमुवाढूंगा में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed