{"_id":"66cfcbf6ccca53794c02aefa","slug":"liquor-being-served-on-carts-near-the-fire-brigade-office-haldwani-news-c-8-1-hld1023-416461-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फायर बिग्रेड दफ्तर के पास ठेलों पर परोसी जा रही शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फायर बिग्रेड दफ्तर के पास ठेलों पर परोसी जा रही शराब
Thu, 29 Aug 2024 06:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में बार-बार हुड़दंग और महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी के लिए पुलिस भी जिम्मेदार है। पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाए घट रही हैं। मंगलपड़ाव चौकी के ठीक बगल में, एमबीपीजी कॉलेज के पास पार्कों में और फायर बिग्रेड मंडी रोड पर खुलेआम ठेलों पर शराब परोसी जा रही है।
ठेलों पर शराब पीने के बाद हुड़दंगी सड़कों पर लापरवाही से वाहन दौड़ा रहे हैं। साथ ही महिलाओं और युवतियों से बदतमीजी भी करते हैं। बुधवार शाम को फायर ब्रिगेड के पास खुलेआम ठेलों पर शराब पीते कई लोग दिखाई दिए। उधर पुलिस इन लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। ये हाल तब है जबकि यहां के लोग पुलिस से शिकायत भी कर चुके हैं। माई सिटी रिपोर्टर