Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Liquor being served at major squares and areas of Haldwani

Uk: हल्द्वानी के प्रमुख चौहारों और क्षेत्रों पर परोसी जा रही शराब, दोहरे हत्याकांड के बाद भी नहीं मिली सीख

Sat, 14 Feb 2026 10:44 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 14 Feb 2026 10:44 AM IST
सार

पुलिस चौकियों से महज कुछ दूरी पर स्थित फास्ट फूड के ठेलों और ढाबे शराबियों के अड्डे बन चुके हैं। बैखोफ होकर मदिरा के जाम छलका रहे शराबी राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं।

विज्ञापन
Liquor being served at major squares and areas of Haldwani
हल्द्वानी वर्कशॉप लाइन में रात्रि 9.37 बजे ठेले मेंं शराब पीते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर की सड़कों पर शाम ढलते ही कानून का खौफ हवा हो रहा है। पुलिस चौकियों से महज कुछ दूरी पर स्थित फास्ट फूड के ठेलों और ढाबे शराबियों के अड्डे बन चुके हैं। बैखोफ होकर मदिरा के जाम छलका रहे शराबी राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। वहीं दुकानदार भी पुलिस प्रशासन की अनदेखी का फायदा उठा रहे हैं। अमर उजाला के कैमरामैन और संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाताओं की ओर से हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में खुलेआम पीने और पिलाने वालों की पड़ताल की गई।

विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक खराब स्थिति तिकोनिया के समीप वर्कशॉप लाइन की है। जहां मौजूद 10 से 15 ठेलों पर लोग खुलेआम शराब पी रहे हैं। हल्द्वानी के व्यस्ततम इलाकों में शुमार ट्रांसपोर्ट नगर, मंडी बाईपास, सिंधी चौराहा और जज फार्म स्थित क्रियाशाला सहित आदि क्षेत्रों में सांझ होते ही अराजकता का माहौल बन रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की गश्त के दावों के बावजूद इन दुकानों पर बेखौफ होकर शराब पिलाई जा रही है।

विज्ञापन

केस 1-स्थान : गल्ला मंडी : समय : 8:39 बजे रात

नवीन मंडी के बरेली-रामपुर रोड बाईपास स्थित मुख्य गेट के अंदर बने आर्मी कैंप स्थल पर एक बल्ब की रोशनी में दो युवक शराब के साथ सिगरेट के कश लगाते दिखे। जहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर बुधवार रात दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2-स्थान : टीपीनगर : समय : 8:40 बजे रात

देवलचौड़ स्थित पुलिस चौकी के पीछे यातायात नगर के भीतर बने ढाबों में शराबियों को महफिल सजी दिखी। जहां बैखोफ दुकानदार चखना और पानी उपलब्ध करा रहे थे।

केस 3-स्थान : जज फार्म स्थित क्रियाशाला के समीप : समय : 9:04 बजे रात

यहां फुटपाथ पर कब्जा जमाए फार्ट फूड के बंद ठेलों की आड़ में अधेरे के बीच करीब पांच-छह युवा अलग-अलग ग्रुप बनाकर शराब पीते दिखे।

केस 4-स्थान : वर्कशाॅप लाइन, तिकोनिया : समय : 9:37 बजे रात

चौराहे से करीब 100 मीटर नीचे तक फुटपाथ पर सजे करीब 10-15 ठेलों पर दर्जनों लोग ग्रुप में अलग-अलग ठेलों पर शराब पी रहे थे। जहां ठेले वाले उन्हें चिकन और मछली के पैकोड़े उपलब्ध करा रहे थे। इस दौरान चौराहे पर आरटीओ के जवान वाहनों के चालन काट रहे थे।

केस 5-स्थान : सिंधी चौराहा : समय : 10:02 बजे रात

चौराहे से महज चंद कदमों की दूरी पर बंद दुकान के बाहर दो युवक खुलेआम शराब पीते हुए ठहाके लगाते नजर आए। हैरानी की बात यह है कि लोगों की आवाजाही और लाइट के उजाले में शराब पी रहे युवाओं को पुलिस का कोई डर नजर नहीं आया।

दोहरे हत्याकांड से भी नहीं लिया सबक

मंडी परिसर स्थित गल्ला मंडी में बुधवार रात हुए हत्याकांड स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर बने आर्मी कैंप स्थल पर शराबी शराब पी रहे थे। इस दौरान घटना स्थल पर दो पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात दिखे। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड कृषि उत्पादन विवरण बोर्ड के अध्यक्ष ने मंडी सचिव को गश्त बढ़ाने के आदेश दिए थे। लेकिन आदेश के महज कुछ घंटे बाद अराजकता खुलकर सामने आ रही है।

खाकी की सुस्ती से अपराध को दावत

हैरानी की बात यह है कि डेढ़ घंटे की पड़ताल के दौरान जिन संवेदनशील स्थानों पर शाम होते ही शराबियों की महफिलें सजती हैं, वहां पुलिस का एक भी सिपाही नजर नहीं आए। इस क्षेत्रों में पुलिस की गश्त के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। पुलिस की खामोशी और अनुपस्थिति अराजक तत्वों को खुला संरक्षण देने का काम कर रही है।

इन स्थानों पर बिक रही खुलेआम शराब

लामाचौड़ में फतेहपुर के पास मुख्य चौराहे से बसानी जाने वाले मार्ग के पास चोरीछिपे कच्ची शराब बिकती है। चारधाम मंदिर मार्ग के पास सड़क किनारे बने कच्चे मकानों में खुलेआम आसानी से कच्ची शराब उपलब्ध हो रही है। राजपुरा में पुलिस चौकी के आस-पास सात-आठ लोगों का अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है। बरेली रोड पर मंडी के पास दोपहिया वाहनों से होम डिलीवरी से सुविधा के साथ ही एक जनरल स्टोर में आसानी से अंग्रेजी और देशी मदिरा उपलब्ध हो जाती है। विठोरिया नंबर एक स्थित नारायण नगर क्षेत्र में भी अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है।

खुलेआम शराब पिलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस इसमें कोताही बरतेगी तो संबंधित थाना इंचार्ज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed