{"_id":"6584148f0a32f5578b0f94d4","slug":"lineman-dies-after-falling-into-ditch-in-pithoragarh-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: खाई में गिरने से लाइनमैन की मौत, पाले में फिसलने से हुआ हादसा, शरीर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: खाई में गिरने से लाइनमैन की मौत, पाले में फिसलने से हुआ हादसा, शरीर पर मिले चोट के निशान
Thu, 21 Dec 2023 04:04 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 21 Dec 2023 04:04 PM IST
सार
पिथौरागढ़ में पाले में फिसलकर खाई में गिरने से यूपीसीएल में संविदा पर तैनात लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ के कनालीछीना ब्लाक के चमडुंगरी में पाले में फिसलकर खाई में गिरने से यूपीसीएल में संविदा पर तैनात लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाली अस्कोट पुलिस को ग्राम प्रहरी चमडूंगरी ललित प्रसाद ने चमडूंगरी स्थित गोबरीगाड़ा झरने में एक व्यक्ति की गिरने से मौत होने की सूचना दी। सूचना पर एसआई मीनाक्षी देव के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त छड़नदेव के कांणाधार निवासी हरीश सिंह पुत्र स्व. लाल सिंह (36) के रूप में हुई। हरीश यूपीसीएल में संविदा पर लाइनमैन था।
विज्ञापन
मृतक के माथे सहित शरीर पर कई चोटें थीं। शव के पास में ही उसका बैग पड़ा हुआ था जिसमें बिजली के उपकरण थे। जिस स्थान से वह खाई में गिरा था वहां पाला गिरा होने से फिसलन बहुत है। पुलिस के अनुसार पाले में फिसलकर गिरने से हरीश सिंह की मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
