{"_id":"590632317648e28a4b17ca99f01cc294","slug":"lightning-scorched-four-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली से चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली से चार लोग झुलसे
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/भीमताल (नैनीताल)।
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लाक के गलनी गांव में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। सभी घायलों का खनस्यू स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राम सिंह कैड़ा ने बताया कि ब्लाक के चमोली गांव निवासी बीडीसी सदस्य हर सिंह चिलवाल (52) पुत्र बच्ची सिंह, नारायण सिंह (42) पुत्र किशन सिंह, दीवान सिंह (45) पुत्र खीम सिंह और दीवान सिंह (26) पुत्र उदय सिंह बुधवार दोपहर ढाई बजे के पास के गलनी गांव में पीपलपानी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही चारों लोग गलनी गांव स्थित सिद्ध देव मंदिर के पास पहुंचे, तभी एकाएक जोरदार धमाके के साथ मंदिर के करीब चीड़ के पेड़ में आकाशीय बिजली गिर गई, इससे चारों लोग झुलस गए।
विज्ञापन
दीवान सिंह पुत्र उदय सिंह को छोड़कर शेष तीनों की हालत गंभीर है। कांग्रेस नेता कैड़ा ने जिला प्रशासन से दैवीय आपदा से झुलसे चारों लोगों को मुआवजा दिलाने और उनका इलाज कराने की मांग की है।