फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lie second marriage for dowry beaten

झूठ बोलकर की दूसरी शादी, दहेज के लिए पीटा 

Wed, 20 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 20 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी विक्की गुप्ता के खिलाफ झूठ बोलकर दूसरी शादी करने और 50 लाख लाख रुपये दहेज में नहीं लाने पर पत्नी को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि व्यवसायी ने दूसरी पत्नी का दो बार गर्भपात भी कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

सुभाषनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि 2013 में उसका तल्ली हल्द्वानी निवासी सर्राफा व्यवसायी से प्यार हो गया था। व्यवसायी एक बच्चे का पिता होने के बावजूद खुद को अविवाहित बताया था। इसी कारण उसने 16 अप्रैल 2013 में उससे लक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में परिवार के समक्ष शादी की थी। शादी के बाद वह उसे घर नहीं  ले गया और सिर्फ बहाना बनाता रहा। उसका गर्भ ठहरने पर सर्राफा व्यवसायी माता पिता के एकाऊंट और अन्य संपत्ति के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन


 इसके बाद उसने पैसे की मांग की। विरोध करने पर उसने पिटाई कर दी और उसका महिला चिकित्सालय में गर्भपात भी कराया। इसके बाद उसे पता चला कि विक्की एक बच्चे का पिता है। फिर भी वह झूठ बोलता रहा और अपने धंधे के लिए 50 लाख रुपये की मांग करने लगा।  इसके बाद महिला ने उससे खुद को अलग कर लिया। उसने एक निजी चिकित्सालय में भी गर्भपात कराया था। इस मामले में पुलिस ने विक्की गुप्ता के खिलाफ धारा 313,323,494,498,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल आर एस मेहता का कहना है कि इस मामले में पुलिस सबूत इकट्ठा कर कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री का करीबी है सर्राफा व्यवसायी  
गंभीर आरोपों से घिरे व्यवसायी विक्की गुप्ता कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है। उसने मंत्री के साथ जगह जगह प्रचार के लिए बैनर भी शहर में लगवाए हैं। व्यवसायी के खिलाफ कई अन्य मुकदमे भी अदालत में लंबित चल रहे हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed