फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Library will be repaired with 30 lakh rupees

Nainital News: 30 लाख से होगी लाइब्रेरी की मरम्मत

Tue, 26 Aug 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 26 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Library will be repaired with 30 lakh rupees
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। मॉलरोड पर नैनीझील के पास दुर्गा साह पुस्तकालय की मरम्मत के लिए नगर पालिका ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। पालिका की ओर से 30 लाख का प्रस्ताव बनाया गया है। शहर के पूर्व छात्र और निजी संस्था से जुड़े लोग भी इस कार्य में मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन


एडीबी की ओर से करीब डेढ़ वर्ष पहले डेढ़ करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार के बाद भी लाइब्रेरी भवन संवेदनशील हो गया है। लाइब्रेरियन शिवराज नेगी की विभागीय रिपोर्ट के आधार पर पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने निजी स्तर से मरम्मत के लिए पहल की। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कम समय में भवन के संवेदनशील होने को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। इसके साथ ही पालिका शहर की धरोहर को बचाने के लिए भी प्रयासरत है। पालिका ने अभियंताओं के माध्यम से इसका स्टीमेट तैयार किया है। इस कार्य में तुन की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस संबंध में उनकी शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के पूर्व छात्र और अच्छे पदों पर रहे लोगों से वार्ता चल रही है। सब ठीक रहा तो सितंबर तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed