फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Library proposal sent, will help in preparing for competitive exams

Nainital News: लाइब्रेरी का प्रस्ताव भेजा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Library proposal sent, will help in preparing for competitive exams
रामनगर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर कॉलेज में 60 लोगों की क्षमता वाली लाइब्रेरी बनाने के लिए शासन को 60 लाख रुपये का प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव पास होते ही लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


रामनगर के पीएनजी पीजी कॉलेज में मौजूदा समय में दो लाइब्रेरी हैं लेकिन इनमें छात्र-छात्राओं के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था नहीं है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को दिक्कत होती है। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं की आवश्यकता को देखते हुए महाविद्यालय में लाइब्रेरी निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव पास होने के बाद लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन



इन सुविधाओं से लैस होगी लाइब्रेरी
महाविद्यालय की दोनों लाइब्रेरियों में 60 हजार से अधिक किताबें हैं। नई लाइब्रेरी बनने के बाद यहां छात्र-छात्राओं के लिए 60 सीटें लगाईं जाएगी। इसमें 30 केबिन कंप्यूटर से लैस होंगे। 30 सामान्य सीटें होंगी। लाइब्रेरी के भवन को नाॅइस प्रूफ बनाने के साथ ही वाईफाई से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed