फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lessons will be recruited due to lack of teachers in the new education session

नए शिक्षा सत्र में शिक्षकों की कमी से पठन पाठन होगा प्रभावित

Mon, 10 Apr 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल Updated Mon, 10 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
 अतिथि शिक्षकों का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त होने के बाद दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में लगभग पचास फीसदी शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इधर, माध्यमिक विद्यालयों में 11 अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होनी है। ऐसे में अभिभावक अपने पाल्यों के पठन पाठन को लेकर चितिंत हैं।
विज्ञापन



ओखलकांडा ब्लॉक में वर्तमान में 17 इंटर कॉलेज  और 11 हाइस्कूल हैं। इसमें  इंटरमीडिएट स्तर पर प्रवक्ताओं के 120 से अधिक पद खाली हैं। हाइस्कूल स्तर पर भी शिक्षकों के लगभग 45 पद रिक्त हैं। एलटी एवं प्रवक्ता संवर्ग पर रिक्तियों की यह संख्या स्थानांतरण की प्रक्रिया के बाद और अधिक बढ़कर 220 के आंकड़े को पार कर जाएगी।
विज्ञापन


अभिभावक संघर्ष समिति के संयोजक कृष्णानंद कांडपाल का कहना है कि दूरस्थ विद्यालयों में काफी समय से शिक्षकों की कमी रही है। राइंका पश्या के पीटीए अध्यक्ष चंद्रशेखर कुडाई का कहना है कि पदोन्नति के बावजूद अधिकांश शिक्षक दुर्गम व अति दुर्गम स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं करते, उल्टा दुर्गम से सुगम में तबादला होने पर तुरंत रिलीव हो जाते हैं। पूर्व प्रधान नारायण सिंह मटियाली, राइंका पतलोट के पीटीए अध्यक्ष घनश्याम पनेरू, एसएमडीसी अध्यक्ष नवीन भट्ट, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष बालादत्त परगाई आदि ने शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed