फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Board Exam 2024: Less than one lakh candidates will appear in class 12th

Uttarakhand Board Exam 2024: लगातार कम हो रहे छात्र, 12वीं में एक लाख से भी कम परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Sun, 31 Dec 2023 05:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Updated Sun, 31 Dec 2023 05:36 PM IST
सार

Uttarakhand Board Exam 2024:  इस साल कुल 2,103,54 परीक्षाथियों ने आवेदन किया है। इनमें हाईस्कूल में 1,15,606 व इंटरमीडिएट में एक लाख से भी कम 94,748 है।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2024: Less than one lakh candidates will appear in class 12th
प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या साल दर साल गिरती जा रही है। पिछले छह साल के आंकड़े बताते हैं कि राज्य की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में छात्र संख्या लगातार कम हुई है।

विज्ञापन


हाईस्कूल में संस्थागत श्रेणी में 1,13,281 व व्यक्तिगत श्रेणी में 2,325 है जबकि इंटरमीडिएट के संस्थागत श्रेणी में 90,351 व व्यक्तिगत श्रेणी में 4,397 है। बोर्ड परीक्षाओं में लगातार छात्र संख्या घटना चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


उत्तराखंड हाईकोर्ट: आउटसोर्स से नियुक्त कर्मियों को हटाने पर रोक, तीन जनवरी को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


साल दर साल बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या
साल       हाईस्कूल      इंटरमीडिएट
2019     1,46,584       1,22,618
2020     1,47,155       1,19,164
2021     1,47,725       1,21,705
2022     1,27,895       1,11,688
2023     1,27,844       1,23,945
2024      1,15,606      94,748

पूर्व मंडलीय मंत्री, राजकीय शिक्षक संघ नवेंदु मठपाल ने बताया बच्चों की संख्या घटने का कारण पूर्व में उत्तराखंड बोर्ड द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का पिछले वर्षों में केंद्रीय सीबीएसई बोर्ड होना है। इन विद्यालयों में भी आधे से अधिक के अभिवावकों ने वापस उत्तराखंड बोर्ड में आने पर सहमति दी है। जिससे भविष्य में उत्तराखंड बोर्ड में बच्चे फिर बढ़ जाएंगे।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डा. नीता तिवारी ने बताया सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश हुए है। ऐसे में उत्तराखंड बोर्ड में परीक्षार्थियों की संख्या घटी है। आगामी वर्षों में यदि अटल उत्कृष्ट विद्यालय फिर से उत्तराखंड बोर्ड में शामिल होते है, तो फिर परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed