फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard tries to attack a car rider, panic grips people

Nainital News: तेंदुए ने कार सवार पर की हमले की कोशिश, लोगों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Leopard tries to attack a car rider, panic grips people
भीमताल (नैनीताल)। नगर में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार सुबह जूनस्टेट के जंगल के पास से गुजर रही सड़क के पास तेंदुए के नजर आने पर कार सवारों ने उत्सुकतावश गाड़ी के शीशे खोले। इस बीच तेंदुआ कार सवारों पर झपट पड़ा। गनीमत रही कि तुरंत शीशे बंद करने से कार सवार बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया और बाद में जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

सभासद दीपक कुमार ने वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी को घटना की सूचना दी। सभासद ने बताया कि तेंदुआ लगातार क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में वन्यजीव के हमले में एक महिला की मौत भी हो चुकी है। विभाग एक तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज चुका है। इसके बाद भी तेंदुए की मूवमेंट बनी हुई है। सभासद ने कहा कि बृहस्पतिवार को तेंदुए ने कार सवार पर हमले का प्रयास किया था। कार सवारों की सतर्कता से उनकी जान बच गई। सभासद ने वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। लोगों से सुबह और शाम अकेले घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed