{"_id":"6843573df918ae223007e133","slug":"leopard-seen-in-st-theresa-school-campus-haldwani-news-c-8-1-hld1044-577065-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सेंट थेरेसा स्कूल परिसर में दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सेंट थेरेसा स्कूल परिसर में दिखा तेंदुआ
Sat, 07 Jun 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम के सेंट थेरेसा स्कूल परिसर में शुक्रवार रात एक तेंदुआ दिखाई दिया। यह वहां के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शनिवार सुबह यही तेंदुआ स्कूल से थोड़ी दूर आबादी वाले में देखा गया। पता चलने पर वन विभाग ने तलाश शुरू की। टीम कंक्रीट के निर्माण के बीच पंजे के निशान तलाशती रही, कोई सुराग नहीं मिला।
शुक्रवार की रात स्कूल परिसर में तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दिया। उस समय तो किसी ने इस पर यकीन नहीं किया, लेकिन जब शनिवार की सुबह स्कूल के नजदीक एक खाली जगह पर दिखा तो स्कूल में सीसीटीवी चेक किया गया। इसमें तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दिया। रात से लेकर सुबह तक तेंदुआ की जो गतिविधि दिखी, वह भीड़भाड़ व आबादी वाले इलाके में है। यह देखने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग काे सूचना दी। वन विभाग का रेस्क्यू दल आया। कोई सुराग न लगने पर दल लौट गया।
कोट...
तेंदुआ की सूचना मिली है। तत्काल ही रेस्क्यू की टीम कैलाश पांडे के नेतृत्व में गई। वहां पंजा का निशान नहीं मिला। किसी ने पुष्टि भी नहीं की है। टीम को दुबारा भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा। -आनंद कुमार, रेंजर, तराई केंद्रीय