फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard kills villager in Bajunia Haldu

बजूनिया हल्दू में तेंदुए ने ग्रामीण को मार डाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills villager in Bajunia Haldu
हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज के बजूनिया हल्दू से सटे जंगल में तेंदुए ने एक ग्रामीण को मार डाला। वह जंगल में घास काटने गया था। रेंज में एक सप्ताह में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

बजूनिया हल्दू निवासी नत्थूलाल (48) 16 जनवरी (रविवार) को करीब तीन बजे घास काटने के लिए पास के जंगल में गए थे। काफी देर तक उनके न लौटने पर घर वालों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। ग्राम प्रधान मनीष आर्या ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो उनका शव जंगल में पड़ा मिला।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केआर आर्या ने बताया कि काठगोदाम ब्लॉक के बीट संख्या-तीन में घटना हुई है।
दस लाख मुआवजा देने की मांग
हल्द्वानी। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को दस लाख का मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम प्रधान मनीष आर्य ने बताया कि नत्थूलाल के चार बच्चे हैं। एक बच्चा दिव्यांग है। प्रभावित परिवार को दस लाख का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस दिन में चार लोगों की जा चुकी है जान
हल्द्वानी। पश्चिमी वृत्त के अधीन आने वाले जंगलों में वन्यजीवों के हमलों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक घटनाएं रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में हुईं हैं।
पश्चिमी वृत्त के अधीन रामनगर, तराई पूर्वी, तराई केंद्रीय, तराई पश्चिम और हल्द्वानी वन प्रभाग आते हैं। इसमें रामनगर और तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले जंगलों में वन्यजीवों के हमलों में कई लोग जिंदगी खो चुके हैं। वन क्षेत्राधिकारी केआर आर्या कहते हैं कि दमुवाढूंगा और बजूनिया हल्दू के पास जंगल में जहां घटना हुई थी, वहां कैमरा ट्रैप लगाया गया है। वन विभाग ने दोनों जगहों पर पिजंरा भी लगाया है। सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
-फतेहपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले दमुवाढूंगा जंगल में 29 दिसंबर को मित्रपुरम निवासी मुकेश आर्या का शव मिला था। वन्यजीव के हमले में युवक की मौत हुई थी।
-13 जनवरी को रेंज के अंतर्गत ही टंगर की रहने वाली एक महिला की मौत तेंदुए के हमले में हो गई थी।
-15 जनवरी को तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत रनसाली रेंज में तेंदुए के हमले में एक महिना की मौत हो गई थी।
-17 जनवरी को फतेहपुर रेंज के बजूनिया हल्दू के जंगल में ग्रामीण का शव मिला था। ग्रामीण की मौत तेंदुए के हमले में हुई थी।
कई घायल भी हो चुके
हल्द्वानी। वन्यजीवों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। 12 दिसंबर को दमुवाढूंगा के जंगल में वन्यजीव के हमले में एक महिला घायल हो गई थी। 13 जनवरी को कालाढूंगी रेंज में तेंदुए के हमले में एक महिला और एक ट्यूबवेल ऑपरेटर घायल हो गया था।
ट्रेंक्यूलाइज करने की अनुमति मिली
हल्द्वानी/ रामनगर। बजूनिया हल्दू के पास जंगल में तेंदुुुए के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग ने वन्यजीव को ट्रेंक्यूलाइज करने का फैसला किया है। रामनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि दमुवाढूंगा में तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज करने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा शिकारी भी बुलाए जा रहे हैं। पहले प्रयास रहेगा कि तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज किया जाए।

तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग
हल्द्वानी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई समय पर करता तो नत्थूलाल तेंदुए का शिकार नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed