{"_id":"6790a49c06e503dc6c089fcd","slug":"leopard-found-dead-in-betalghat-nainital-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Leopard found dead: बेतालघाट में तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Leopard found dead: बेतालघाट में तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग
Wed, 22 Jan 2025 01:26 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:26 PM IST
सार
गैरखाल गांव में देर शाम कोसी नदी के पास एक तेंदुआ का शव मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक के गैरखाल गांव में देर शाम कोसी नदी के पास एक तेंदुआ का शव मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया।
मंगलवार की शाम को गैरखाल के कुछ ग्रामीणों को घर जाते समय कोसी नदी किनारे अचेत अवस्था में पड़ा एक तेंदुआ दिखा, जिससे वे लोग डर गए। ग्रामीणों की सूचना पर भूमि संरक्षण प्रभाग बेतालघाट रेंज के वन दरोगा देवेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तेंदुए की उम्र 8 से 9 साल के आसपास रही होगी। उन्होंने सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों दी।
बताया कि तेंदुआ नर है या मादा, इसका पता लगाया जा रहा हैं। कोसी रेंज के रेंजर मनोज भगत ने बताया कि तेंदुए के शव को रानीबाग सेंटर भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तेंदुए की मौत की असल वजह का पता चल पाएगा।