{"_id":"6657c5fe509810211d07b336","slug":"leopard-fell-into-water-tank-rescued-and-came-out-in-four-hours-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-103788-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पानी के टैंक में गिरा तेंदुआ, चार घंटे में रेस्क्यू कर बाहर निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पानी के टैंक में गिरा तेंदुआ, चार घंटे में रेस्क्यू कर बाहर निकला
Thu, 30 May 2024 05:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 30 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट में पानी के टैंक में गिरे तेंदुए को रेस्क्यू कर निकाला गया।
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के तल्लागांव स्थित साई स्टोन क्रशर में बुधवार सुबह करीब चार बजे एक तेंदुआ पानी के टैंक में जा गिरा। सुबह 9 बजे पंप ऑपरेटर जब पानी खोलने के लिए टैंक के पास पहुंचा तो उसने तेंदुए को टैंक में गिरा हुआ देखा। पंप ऑपरेटर ने तुंरत वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वन विभाग, राजस्व और पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। टैंक से बाहर निकलने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह चार बजे तेंदुआ क्रशर से लगे जंगल की ओर जाते समय पानी के टैंक में गिर गया था। हालांकि क्रशर के पास आबादी क्षेत्र नहीं है। कोसी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी सोनल पनेरू ने बताया कि पानी के टैंक में फंसे तेंदुए को बिना ट्रैंक्यूलाइज किए ही टैंक से बाहर निकाला गया। टैंक में गिरा तेंदुआ नर था जिसकी उम्र करीब पांच साल थी। पानी के टैंक में से निकलने के बाद में तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। उन्होंने कहा कि पानी का टैंक खुला रखने वाले क्रशर संचालक को टैंक को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उपप्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार, पशुचिकित्सक डॉ. हिमांशु पांगती, ललित मोहन आर्य आदि मौजूद रहे।