{"_id":"5f821d5f8ebc3e9bd0125c5e","slug":"leopard-caught-in-camera-in-nawad-salani-one-o-clock-at-night-haldwani-news-hld4000704120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाड़ सलानी में कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, रात सवा एक बजे निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाड़ सलानी में कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, रात सवा एक बजे निकला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। दो दिन गश्त करने के बाद भी शिकारियों की टीम को फतेहपुर रेंज में तेंदुआ नहीं दिख सका है। हालांकि तेंदुए की मूवमेंट को ट्रेस करने के लिए लगाए आठ कैमरा ट्रैप में से एक में तेंदुए की फोटो कैद हुई है। रात सवा एक बजे कैमरा ट्रैप में तेंदुए की फोटो दिखाई दी है।
फतेहपुर रेंज के ग्राम गुजरौड़ा, नवाड़ सलानी, बेल बसानी समेत अन्य गांवों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुआ अब तक आठ लोगों पर हमला कर चुका है। तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के लिए गांव वालों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर रेंज कार्यालय में तालाबंदी भी की थी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के निर्देश पर वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित किया गया था।
मेरठ से सैय्यद अली बिन हादी के नेतृत्व में पहुंची चार सदस्यीय शिकारियों की टीम पिछले दो दिन से जंगलों में गश्त कर रही है। फतेहपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केआर आर्या ने बताया कि शुक्रवार की रात दो बजे से लेकर शनिवार की सुबह छह बजे तक शिकारियों व वन विभाग की टीम ने जंगल के पांच से छह किमी के दायरे में गश्त की लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा है। नवाड़ सलानी के किनारे लगाए गए एक कैमरे को चेक करने पर तेंदुआ की फोटो कैमरे ट्रैप में कैद हुई है।