शटडाउन देकर छोड़ दिया करंट, संविदा कर्मी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम चंद्रनगर मालधनचौड़ निवासी गजेंद्र कुमार भूरा (35) पुत्र बलवीर चंद्र टम्टा विद्युत विभाग में संविदा के पद पर कार्यरत था। बुधवार को वह विभाग से शटडाउन लेकर गांव की हाईटेंशन 11 हजार लाइन के पोल पर फ्यूज जोड़ने चढ़ गया। तभी अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विद्युत विभाग के ईई नितिन गर्खाल ने बताया घटनाक्रम उनके संज्ञान में नही है। उक्त मामला जसपुर क्षेत्र का है। वहीं पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया शव का पंचानामा भरकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विभाग से गलती कैसे हुई इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नही दी गई है।