{"_id":"6514908a7ad2d25442099134","slug":"leave-order-reached-after-office-opening-haldwani-news-c-337-1-shld1032-1640-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कार्यालय खुलने के बाद पहुंचा छुट्टी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कार्यालय खुलने के बाद पहुंचा छुट्टी का आदेश
विज्ञापन
हल्द्वानी। शासन की ओर से बुधवार सुबह नैनीताल जनपद में अवकाश घोषित किया गया, लेकिन छुट्टी का आदेश अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यालय खुलने के बाद मिला। सूचना मिलने के बाद दफ्तर और स्कूल तो बंद कर दिए गए लेकिन फरियादियों को फजीहत का सामना करना पड़ा।
पूर्व मंत्री पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर राजकीय शोक के तौर पर जनपद में अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन जब तक यह सूचना मिलती स्कूल और सरकारी कार्यालय खुल चुके थे।
नगर निगम, तहसील कार्यालय, आरटीओ और एसडीएम कार्यालयों में पहुंचने वाले फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा। कई स्कूलों में भी बाद में अवकाश कर दिया गया जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।