{"_id":"57c5d4314f1c1bf47f2cb076","slug":"learn-the-features-of-social-networking-site-be-cautious-of-imperfections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट की खूबियां सीखें, खामियों से रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट की खूबियां सीखें, खामियों से रहें सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
एसकेएम पब्लिक स्कूल में अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में उपसिथत छात्र छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को सोशल साइट की खूबियों को जीवन में उतारते हुए बेहतर कॅरियर बनाने की सलाह दी। छात्र-छात्राओं को आगाह भी किया कि सोशल साइट की खामियों से सतर्क रहें। थोड़ी असावधानी जीवन में कई परेशानियां पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसएसपी छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब दे रहीं थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फेसबुक पर अनजान व्यक्ति से फ्रेंडशिप न करें ताकि साइबर अपराधियों से बच सकें। विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।
विज्ञापन
बताया कि देश में रोड एक्सीडेंट में मारे जाने वालों में 80 फीसदी लोग बगैर हेलमेट वाहन चलाने वाले होते हैं। रोड एक्सीडेंट में सबसे ज्यादा मौतें हेड इंजरी के कारण होती हैं। हेलमेट अनिवार्यता अभियान पुलिस लोगों की जान बचाने के लिए चलाती है।
उन्होंने चेताया कि फेसबुक पर अनजान व्यक्ति को एड करने से साइबर अपराधी उनकी प्रोफाइल के गलत इस्तेमाल से बड़ी परेशानी में डाल सकता है। विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मोबाइल पर लाटरी लगने, इनाम जीतने जैसे कॉल से लालच में आने के बजाए सतर्क रहें।
ऐसे कॉल से लोग ठगी का शिकार होते हैं। अपना एटीएम, बैंक एकाउंट नंबर किसी को न बताएं। उन्होंने छात्राओं को यू ट्यूब पर वीडियो एवं फोटाग्राफ अपलोड न करें। अपराधी इनका गलत इस्तेमाल कर मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की शिकायत हो तो सिटी कंट्रोल के 100 या हेल्प लाइन 1090 नंबर पर कॉल करें। पुलिस कार्रवाई नहीं करती अन्य अफसरों से शिकायत करें।
आपराधिक आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि देश में 80 फीसदी बलात्कार के मामलों में परिवार के परिचित लिप्त पाए गए हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। इससे पूर्व पाठशाला का शुभारंभ एसएसपी के साथ विद्यालय प्रबंधक यूसी जोशी एवं प्रधानाचार्य प्रवीण पंत ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर किया।
बच्चों बताओ पुलिस कर्मी में क्या-क्या गुण होने चाहिए?
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं से सवाल किया कि उनकी नजर में पुलिस कर्मी कैसा होना चाहिए? विद्यार्थियों ने कहा कि पुलिस कर्मी मृदुभाषी, शिष्टाचारी, ईमानदार तथा तत्काल एक्शन करने वाला होना चाहिए।
शारीरिक रूप से फिट, निष्पक्ष तथा हमेशा सतर्क रहने समेत पुलिस कर्मी के कुल 28 गुण बताए। एसएसपी ने विद्यार्थियों द्वारा बताए गए पुलिस के गुणों की प्रतिक्रिया में पूछा कि क्या समाज में ऐसा कोई व्यक्ति है, जिसमें ये सब गुण हों।
जब किसी व्यक्ति में इतने गुण नहीं हैं तो इसी समाज से आने वाले पुलिस कर्मी से इतने गुणों की अपेक्षा क्यों करते हैं। उन्होंने बताया कि एक पुलिस कर्मी 16 से 18 घंटे ड्यूटी करता है। हमें पुलिस की कमियां नहीं बल्कि मनोबल बढ़ाना चाहिए। पुलिस पर भरोसा करें, वह उनकी सुरक्षा के लिए है।
विद्यार्थियों के सवाल, एसएसपी के जवाब
सवाल: स्कूटी चलाने के लिए 18 साल से पहले क्या करना चाहिए? (प्रियंका, कक्षा 12)
जवाब : नियमत: 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले दो पहिया नहीं चला सकते। हां 17 साल की उम्र में कम हार्स पावर का गियरलेस वाहन चला सकते हैं।
सवाल: अपना फेसबुक एकाउंट डिएक्टिव करें तो क्या सारे पोस्ट मिट जाएंगे, प्राइवेसी का क्या होगा? (सोनिया सिंह, कक्षा 12)
जवाब : फेसबुक एकाउंट डिएक्टिव कर सकते हैं।
सवाल: सरकार व्हाट्सएप और अन्य एप्स को प्रतिबंधित क्यों नहीं करती? (शुभम, कक्षा 11)
जवाब: इंटरनेट के दौर में इन पर प्रतिबंध नहीं लग सकता, सावधानी ही किसी मुसीबत से बचा सकती है।
सवाल: पुलिस क्राइम होने के बाद क्यों पहुंचती है? (चांदनी, कक्षा 10)
जवाब: घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचती है। दे से पहुंचने की बातें फिल्मों में ही होती हैं। पुलिस क्राइम को रोकने के लिए सजग रहती है।
सवाल: पुलिस निर्दोष को परेशान करती है, यह गलत है या सही? (कमलेश मंडल, कक्षा 12)
जवाब: पुलिस परेशान करने के लिए नहीं है। कोई पुलिस कर्मी ऐसा मिले तो सीओ या दूसरे अफसर से शिकायत कर सकते हैं।
सवाल: कोई हमारा फेसबुक एकाउंट कैसे प्राप्त कर सकता है? (हिमानी, कक्षा 10)
जवाब: फेसबुक एकाउंट या कोई भी जानकारी लेना मुश्किल नहीं है। फेसबुक चलाने वाले को सतर्क रहना चाहिए।
सवाल: पुलिस जान-पहचान वाले को क्यों छोड़ देती है? (नमन, कक्षा 10)
जवाब: ऐसा नहीं है। कभी पुलिस वाले से प्यार से बोलकर देखो आपको भी छोड़ देगा।
सवाल: पुलिस किसी अपराध का खुलासा करने में महीनों क्यों लगाती है, जैसे कशिश कांड (प्रेम कुमार कक्षा 12)
जवाब: कशिश कांड में कई अहम बिंदु होने से खुलासे में थोड़ा वक्त लगा। अब मामला कोर्ट में ट्रायल में चल रहा है।
सवाल: ऐसी फिल्मों को प्रतिबंधित क्यों नहीं किया जाता, जिसमें पुलिस को गलत दिखाया जाता है? (प्रियंका, कक्षा 12)
जवाब: ब्रिटिश काल में पुलिस का इस्तेमाल जनता के उत्पीड़न के लिए किया जाता था। तभी से पुलिस की छवि ऐसी बनी है।
हम अधिकारों से पहले कर्तव्यों को समझें: जोशी
एसकेएम स्कूल के प्रबंधक यूसी जोशी ने कहा कि हम अपने अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन कर्तव्यों को भूल जाते हैं। जब हम अधिकारों से पहले कर्तव्यों को समझेंगे पुलिस की आधी से ज्यादा मुश्किलें हल हो जाएंगी।
उन्होंने कहा छात्र-छात्राओं को भविष्य में अच्छा नागरिक बनकर देश के विकास में हाथ बंटाना है, इसलिए अच्छा नागरिक बनने के लिए अच्छे संस्कारों ग्रहण करें।
दूसरे में कमियों खोजने के बजाय अपनी कमियों को दूर कर अच्छे गुणों को ग्रहण करें। तभी एक सफल इंसान बनकर अपने परिवार, शहर और विद्यालय का नाम रोशन कर सकेंगे।