फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leaders have seen the light of power, but the city remains in darkness.

Nainital News: नेताओं ने देखा सत्ता का उजियारा, शहर अब भी अंधेरे में

Tue, 20 Jan 2026 03:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 20 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Leaders have seen the light of power, but the city remains in darkness.
हल्द्वानी। नगर निगम की राजनीति में बहुमत बदल गया, कुर्सियां बदलीं, चेहरे बदले लेकिन स्ट्रीट लाइटों के हिस्से अंधेरा ही आया। साल 2022-23 में शहर भर में 1800 पोल खड़े कर दिए गए लेकिन इनमें केबल अब तक नहीं खींचा गया है। बीते साल 2025 हुए निकाय चुनाव में सत्ता का गणित भले ही पूरा हो गया लेकिन पथ प्रकाश व्यवस्था को अब तक बहुमत नहीं मिल सका है। यूपीसीएल की लेटलतीफी के कारण गलियों की रातें अब भी उदासीनता के साए में हैं।
विज्ञापन





इन वार्डाें में खड़े किए गए थे पोल
वार्ड-एक रानीबाग काठगोदाम, वार्ड-दो काठगोदाम दमुवाढूंगा, वार्ड-तीन हरिपुर कर्नल वार्ड, वार्ड-सात भोटियापड़ाव गोरखपुर, वार्ड-आठ जगदंबानगर कुल्यालपुरा, वार्ड-41 भगवानपुर, वार्ड-43 छड़ायल, वार्ड-50 आदर्शनगर मुखानी, वार्ड-52 मुखानी द्वितीय, वार्ड-56 मानपुर रामपुर रोड।
विज्ञापन



वार्ड की वेदबंधु काॅलोनी और जीतपुर नेगी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के लिए 10 पोल लगाए गए हैं लेकिन अब तक न तो तार खींची है और न ही लाइटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भगीरथी बिष्ट, पार्षद वार्ड-56

वार्ड में मित्र काॅलोनी, गणेश विहार फेज-वन में तीन साल पहले पोल लगाए गए थे लेकिन उनमें अब तक केबल नहीं लग पाई है। मेयर और नगर आयुक्त के सामने मामला उठाया है। - नीमा भट्ट, पार्षद वार्ड-50

महिला डिग्री काॅलेज के पास, एमबीपीजी कॉलेज के पीछे वाले क्षेत्र में पूर्व मेयर के कार्यकाल में पोल खड़े किए गए थे। इनमें स्ट्रीट लाइटें न लगने के कारण आपराधिक वारदातों का खतरा बना रहता है। -रवि वाल्मीकि पार्षद वार्ड-आठ

यूपीसीएल से स्ट्रीट लाइटों के लिए केबल संबंधी आगणन मांगा गया है। निगम के वार्डाें में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। -
परितोष वर्मा, नगर आयुक्त


पोल लगाकर तार न खींचने का मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। - एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article