{"_id":"67ba36ec80fc72e76c0cee4d","slug":"leader-of-opposition-raised-the-issue-of-deled-trainees-in-the-assembly-haldwani-news-c-8-1-hld1029-516828-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में उठाया डीएलएड प्रशिक्षतों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में उठाया डीएलएड प्रशिक्षतों का मुद्दा
विज्ञापन
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने डीएलएड प्रशिक्षितों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दिलाने का मुद्दा विधानसभा में उठाया है। आर्य के सवाल के जवाब पर शिक्षा मत्री धन सिंह रावत ने जल्द ही जिलेवार भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी कराने का आश्वासन दिया है।
प्रदेश के अधिकांश जिलों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवक-युवतियों को अभी तक शिक्षा विभाग में नौकरी नहीं मिली है। इसे लेकर वह समय-समय पर आंदोलन भी कर चुके हैं।
शनिवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए प्रदेश में शिक्षकों की कमी होने की बात कही और डीएलएड प्रशिक्षितों को नौकरी दिलाने की मांग की। जवाब में शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने कहा कि बेसिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए रिक्त पदों पर अधियाचन तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही रिक्त पदों के सापेक्ष जिलेवार भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। माई सिटी रिपोर्टर