फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lawsuit filed against Lal Path lab operator

लाल पैथ लैब संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit filed against Lal Path lab operator
हल्द्वानी। कोविड 19 के नोडल अधिकारी की शिकायत पर मुखानी पुलिस ने डॉ. लाल पैथ लैब के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कोविड जांच की रिपोर्ट 16 दिन देर से देकर लैब ने मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोविड 19 के अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. कमल किशोर ने मुखानी थाने में तहरीर दी। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि गणपति विहार फेज -1 फार्म नंबर तीन मानपुर पश्चिम निवासी एचएन पाठक ने 29 दिसंबर 2020 को उनके पास एक शिकायती पत्र भेजा था। कहा कि ऋतिका पाठक के कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 12 दिसंबर को डॉ. लाल पैथ लैब मुखानी में सैंपल दिया था। आरोप लगाया कि लैब ने 16 दिनों बाद 28 दिसंबर को पॉजिटिव रिपोर्ट दी। देर से रिपोर्ट उपलब्ध कराने से कोविड 19 के अंतर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इसके प्रसार के लिए किया जा रहा कार्य प्रभावित हुआ है। लैब ने अनुमति का उल्लंघन किया है। लैब संचालक ने 31 दिसंबर को अपनी गलती स्वीकार की है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार डॉ. लाल पैथ लैब के संचालक के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 56 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की विवेचना में लैब संचालक का नाम प्रकाश में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed