फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lawrence gang henchman who came to collect extortion money from jewelers arrested in haldwani

Haldwani: ज्वेलर्स से रंगदारी लेने आया लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, हल्द्वानी निवासी युवक भी पकड़ा गया

Wed, 17 Jul 2024 10:50 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:50 AM IST
सार

ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने के प्रकरण में गिरफ्तार हल्द्वानी के युवक के एलबी गैंग के संपर्क में आने के पीछे चौकाने वाली वजह सामने आई है। चार लाख का कर्ज चुकाने के लिए हल्द्वानी के नागेंद्र ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य को फेसबुक के माध्यम से खोजा। 

विज्ञापन
Lawrence gang henchman who came to collect extortion money from jewelers arrested in haldwani
ज्वेलर्स से रंगदारी लेने आया लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने के प्रकरण में गिरफ्तार हल्द्वानी के युवक के एलबी गैंग के संपर्क में आने के पीछे चौकाने वाली वजह सामने आई है। पुलिस के अनुसार चार लाख का कर्ज चुकाने के लिए हल्द्वानी के नागेंद्र ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य को फेसबुक के माध्यम से खोजा। इसके बाद रंगदारी मांगने की साजिश रची गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नागेंद्र चौहान हल्द्वानी में साइबर कैफे और ऑनलाइन बस-ट्रेन के टिकट बुकिंग का काम करता था। कालाढूंगी रोड पर उसकी दुकान थी। इस बीच उस पर चार लाख रुपये का कर्ज हो गया। कर्ज चुकता नहीं किया तो देनदार पीछे पड़ गए। फेसबुक के माध्यम से नागेंद्र की दोस्ती लॉरेंस के गुर्गे रॉकी से हो गई। फेसबुक मैसेंजर के जरिये मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत शुरू हो गई। दोनों में विश्वास बढ़ा तो एक दिन नागेंद्र ने रॉकी के बताया कि वह चार लाख के कर्ज में है। रॉकी ने नागेंद्र से कहा, तुम्हारे जैसे लोगों के लिए लॉरेंस अन्नदाता है और बिश्नोई गैंग तुम्हें कर्ज से उबार सकता है। रॉकी ने उससे हल्द्वानी के धन्नासेठों की लिस्ट बनाने और उनके मोबाइल नंबर देने को कहा। बताते हैं कि नागेंद्र हल्द्वानी में छात्रनेता रह चुका है।

विज्ञापन

रॉकी ने नागेंद्र का संपर्क सोनू से कराया
नागेंद्र ने ज्वेलर्स अंकुर अग्रवाल का नंबर रॉकी को दिया। ज्वेलर्स का नंबर देने के बाद रॉकी ने नागेंद्र का संपर्क सोनू से कराया। सोनू ने नागेंद्र को ज्वेलर्स की रेकी करने को कहा। साथ ही पूरी डिटेल देने को कहा। नागेंद्र ने सोनू को ज्वेलर्स का नंबर उपलब्ध कराया। इसके बाद सोनू ने ज्वेलर्स को व्हाट्सएप कॉल में धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन चोरी करके धमकी देने का काम करता था गैंग
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनू लॉरेंस गैंग का शातिर अपराधी है। वह फिरौती मांगने के लिए चोरी के फोन और उनके नंबर का प्रयोग करता था। साथ ही रंगदारी मांगने के लिए व्हाट्सएप कॉल किया करते थे।

सोनू का मोबाइल खोलेगा राज
पुलिस जल्द ही कोर्ट से सोनू और उसके मोबाइल को कब्जे में लेगी। इसके बाद मोबाइल की जांच की जाएगी। इससे पता चलेगा कि हल्द्वानी में कौन-कौन लोग इस गैंग के संपर्क में थे। कहीं इन्होंने पहले तो हल्द्वानी में इस तरह फिरौती तो नहीं मांगी।।

सोनू अन्य गुर्गों को उपलब्ध कराता था पिस्टल
पंजाब पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया तो उसके पास कई अवैध पिस्टल मिली हैं। पुलिस ने जब सोनू से पंजाब में पूछताछ की तो पता चला कि वही गैंग के गुर्गों को रंगदारी वसूलने के समय पिस्टल उपलब्ध कराता था।

ज्वेलर्स की पटेल चौक पर है दुकान
अंकुर अग्रवाल की पटेल चौक हल्द्वानी में ज्वेलरी शॉप है। वह लंबे समय से हल्द्वानी में सर्राफा कारोबार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार जब उन्हें कॉल आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed