{"_id":"e46321f2eae2564210d6cd5165268637","slug":"lawmaker-accused-of-fraud-by-looking-for-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक से धोखाधड़ी के आरोपी की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक से धोखाधड़ी के आरोपी की तलाश तेज
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या से 20 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस अब भी आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी घर से फरार है। इस मामले में पुलिस ने विधायक रेखा आर्या और उनके भतीजे सत्येंद्र का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन
वृंदानंद विहार लालपुर नायक निवासी जीएल साहू की पत्नी रेखा आर्या सोमेश्वर से कांग्रेस विधायक हैं। दो जून को रेखा आर्या ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि उन्होंने करीब आठ माह पहले प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी जोधा सिंह पुत्र बच्ची सिंह से गांव से बाहर स्थित चौराहे की बिल्डिंग खरीदने का सौदा किया था।
विज्ञापन
सौदा 1.10 करोड़ रुपये में तय हुआ था। एडवांस के रूप में विधायक ने जोधा सिंह को 20 लाख रुपये का चेक दिया था। कुछ दिन बाद जोधा ने विधायक से कहा कि बिल्डिंग के रेट बढ़ गए हैं। वह दोगुना पैसा लौटाना चाहता है। आरोपी जोधा ने 20 लाख रुपये का चेक विधायक और 20 लाख का चेक विधायक के भतीजे सत्येंद्र आर्या के नाम दिया।
विज्ञापन
दोनों चेक बाउंस हो गए। विधायक के समर्थक जब प्रेमपुर लोश्ज्ञानी स्थित बाजार में गए तो पता चला कि यह जमीन एक सरदार को पहले ही बेच दी गई है। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने मामले की जांच उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह फर्त्याल को सौंप दी। विवेचक लक्ष्मण सिंह ने विधायक के साथ उनके भतीजे सत्येंद्र का बयान दर्ज किया।
साथ ही पुलिस आरोपी जोधा सिंह की तलाश करने के लिए प्रेमपुर लोश्ज्ञानी गई, लेकिन वह नहीं मिला। बता दें कि मुकदमा दर्ज कराने से पहले विधायक ने डीआईजी से भी शिकायत की थी। विधायक का कहना है कि जोधा पहले भी कई लोगों के साथ जालसाजी कर चुका है।