फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Launch of International Cultural Workshop

अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यशाला का शुभारंभ

Mon, 15 Feb 2016 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 15 Feb 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन

भोर सोसायटी की ओर से होने वाली वार्षिक 30 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यशाला का शुभारंभ पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में हुआ। शुभारंभ के बाद उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू होने के लिये छह देशों से पहुंचे सात संस्कृति कर्मी 14 मार्च तक मानिला सल्ट में प्रशिक्षण लेंगे।

विज्ञापन


 भोर सोसायटी के सचिव संजय रिखाड़ी ने बताया प्रोग्राम ऑफ एक्सचेंज इन कल्चर एंड आर्ट्स ऑफ हिमालयाज नामक इस कार्यक्रम का यह तीसरा चरण है।

कार्यशाला के शुभारंभ में पीएनजी महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अधीर कुमार ने भारतीय कला का सैद्धांतिक पक्ष पर अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने कहा भारतीय कला के दो सैद्धांतिक पक्ष है। आचार्य आनंद वर्धन का ध्वनि सिद्धांत, दूसरा भारतीय व्याकरण का स्फोट सिद्धांत।
विज्ञापन


इन दोनों के संबंध को जाने बगैर कला के क्षेत्र में सफल नहीं हुआ जा सकता। अध्यक्षता करते कवि मथुरादत्त मठपाल ने उत्तराखंड की संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए लोक कला पर बातचीत रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में कनाडा से वैलरी जैक्स विलेयर, निकोल स्कोलसर, यूएसए से स्कौट पौनिमन, आस्ट्रेलिया से एलिस चांस, मैक्सिको से इसाबेल मोरिन, कनाडा से जूलिया परंटियू प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान नवेंदु मठपाल, अमित तिवारी, मनोज जोशी, राहुल भंडारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed