फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Last chance to update the voter list; apply with documents.

Nainital News: मतदाता सूची में सुधार का अंतिम मौका, दस्तावेज के साथ करें आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Last chance to update the voter list; apply with documents.
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हल्द्वानी में मतदाता सूची के पहले प्रकाशित ड्राफ्ट में पाई गई विसंगतियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) संबंधित मतदाताओं के घर-घर जाकर नोटिस दे रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद मतदाताओं को सात दिन के भीतर निर्धारित फार्म भरकर आवश्यक दस्तावेज के साथ जमा करने होंगे। विभिन्न प्रकार की विसंगतियों के समाधान के लिए अलग-अलग कागजात और फॉर्म निर्धारित किए गए हैं। दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया दस से पंद्रह बूथों पर लगाए जाने वाले विशेष शिविरों के माध्यम से पूरी की जाएगी ताकि मतदाता सूची को अंतिम रूप देने से पहले सभी त्रुटियों का समय पर निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन


बीएलओ उपलब्ध करा रहे फॉर्म
मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति को ठीक करने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को सूचित करेंगे और आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं को इन फॉर्मों को सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज के साथ भरकर बीएलओ को सौंपना होगा।
विज्ञापन


विभिन्न विसंगतियों के लिए आवश्यक दस्तावेज
नाम शामिल करने के लिए-: यदि किसी नए मतदाता का नाम सूची में शामिल करना है तो फार्म-छह का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ पहचान और पते के प्रमाण के रूप में पासपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र या स्थायी निवास प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज में से कोई एक जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम हटाने के लिए:- यदि किसी मतदाता का नाम सूची से हटाया जाना है तो फॉर्म-सात का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए भी उचित कारण और संबंधित दस्तावेज की आवश्यकता होगी।
विवरण संशोधन के लिए-: यदि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के विवरण जैसे पता, आयु, या अन्य जानकारी में संशोधन कराना है तो फार्म-आठ का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए भी पहचान और पते के प्रमाण के साथ-साथ संशोधन के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। सभी फार्मों के साथ एक घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।


यह विशेष अभियान मतदाता सूची की सटीकता और पूर्णता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मताधिकार के अधिकार को सुरक्षित रखें। -एपी बाजपेयी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article