फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Landslide in Balianalale

बलियानाले में भूस्खलन

Wed, 13 Sep 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Wed, 13 Sep 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Landslide in Balianalale
बलियानाले में भूस्खलन - फोटो : amar ujala

नैनीताल। भूस्खलन के लिहाज से बेहद संवेदनशील बलियानाले की पहाड़ी से सटे रइस होटल क्षेत्र में सोमवार रात से रुक-रुक कर हो रहे भूस्खलन से क्षेत्र में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया है। पहाड़ी में कई जलस्रोत फूट पड़े हैं, जिनसे खूब पानी बह रहा है।

विज्ञापन


जल स्रोतों के फूटने से पहाड़ी में और भी भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है। जानकारी होने पर तहसीलदार और पट्टी पटवारी ने मौके पर पहुंचकर भूस्खलन की स्थिति का जायजा लिया और मौके पर तीन नेपाली परिवारों को मकान खाली करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


  बलियानाले की पहाड़ी से लगे रइस होटल क्षेत्र में वर्ष 1980 से हर साल भूस्खलन होता रहता है। कई परिवारों को यहां से निकटवर्ती दुर्गापुर क्षेत्र में विस्थापित किया जा चुका है लेकिन अभी भी क्षेत्र में 9-10 परिवार रह रहे हैं। अगस्त में भी इस पहाड़ी में भूस्खलन हुआ था तब नगर पालिका ने तीन परिवारों को नोटिस जारी कर आवास खाली करने के निर्देश दिए थे लेकिन उक्त तीनों परिवारों ने आवास खाली नहीं किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात से ही रइस होटल क्षेत्र में स्थित मंदिर के ठीक नीचे की पहाड़ी दरक रही है जिसमें रुक रुक कर भूस्खलन हो रहा है। इस पहाड़ी के ऊपरी छोर पर 9-10 परिवार रहते हैं जो कि भूस्खलन की खबर लगने के बाद से ही दहशत में हैं।

स्थानीय निवासी सुमन आर्या और जसोदा बिष्ट ने बताया कि उनके परिवार कई दशकों से यहां पर रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा आज तक उन्हें कहीं दूसरी जगह विस्थापित नहीं किया है। पहाड़ी के दरकने से यहां रह रहे अभिनव कश्यप, करन कश्यप, सुमित कुमार, श्याम, शिवचरण, बंटी, मिथुन, भूपाल सिंह बिष्ट, किशोर कुमार व गुड्डू के मकानों को भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रह रहे परिवारों को विस्थापित कराने की मांग की है। 


भूस्खलन की सूचना मिलने पर तहसीलदार केआर आर्या और पटवारी अमित साह मौके पर पहुंचे। साह ने क्षेत्र के लोगों के हवाले से बताया कि पहाड़ी में मंगलवार दोपहर में भी भूस्खलन हुआ था। फिलहाल क्षेत्र में रह रहे तीन नेपाली परिवारों को आवास खाली करने को कहा गया है। उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed