{"_id":"68e4abb2e7531a949406b0e3","slug":"land-in-haldwani-has-become-more-expensive-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में लागू हुए सर्किल रेट: हल्द्वानी में जमीन हुई और महंगी, 29 हजार से बढ़कर 1 लाख हुए रेट; लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में लागू हुए सर्किल रेट: हल्द्वानी में जमीन हुई और महंगी, 29 हजार से बढ़कर 1 लाख हुए रेट; लिस्ट जारी
Tue, 07 Oct 2025 11:27 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:27 AM IST
सार
उत्तराखंड सरकार ने पूरे राज्य में नए सर्किल रेट लागू कर दिए हैं। हल्द्वानी शहर में प्रमुख स्थानों पर दरों में 11% से 47% तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि गौलापार क्षेत्र में यह वृद्धि 59% से 81% तक दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
प्रदेश सरकार ने राज्य भर में नए सर्किल रेट लागू कर दिए हैं। हल्द्वानी शहर के प्रमुख स्थानों पर 11 से 47 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं जबकि गौलापार क्षेत्र में सर्किल रेटों में 59 से 81 फीसदी तक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
नए सर्किल रेट के मुताबिक हल्द्वानी में नैनीताल रोड क्षेत्र की जमीन सबसे महंगी हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के आसपास इस रोड क्षेत्र में पहले पचास मीटर तक 29,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट था जो अब बढ़कर 1,00,000 रुपये पहुंच गया है। इसी तरह बरेली रोड क्षेत्र का सर्किल रेट 50,000 रुपये से बढ़कर 75,000 रुपये रुपये हो गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक गौलापार क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की स्थापना के बाद वहां जमीन की खूब खरीद फरोख्त हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने गौलापार क्षेत्र के सर्किल रेटों में शहर की अपेक्षा कहीं अधिक वृद्धि की है।
विज्ञापन
गौलापार: नवाड़ खेड़ा रोड पर 50 मीटर की परिधि में सर्किल रेट 17,000 रुपये से बढ़कर 28,000 रुपये हो गए हैं। काठगोदाम से कुंवरपुर तक 50 मी. तक 17,000 की जगह 28,000 और 50 से 200 मीटर की परिधि में सर्किल रेट 12,000 की जगह अब 13,000 रुपये हो गए हैं। कुंवरपुर से दानीबंगर तक पचास मीटर तक की परिधि में दस हजार से बढ़कर 19 हजार और फिर पांच सौ मीटर तक के दायरे में आठ हजार से बढ़कर 15,000 हजार रुपये हो गए हैं। इसी तरह इंद्रपुर से तहसील की सीमा तक 50 मीटर की परि धि में जमीन की कीमत आठ हजार से बढ़कर 15 हजार और 500 मीटर तक के दायरे में 54 सौ से बढ़कर आठ हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है।
नैनीताल रोड के पास की जमीन में भारी उछाल
नैनीताल रोड शून्य से 50 मी. की परिधि 50 से 200 मी.की परिधि
पहले और अब पहले और अब
मंगल पड़ाव क्षेत्र ₹50,000/275,000 ₹36,000/₹40,000
नवीन मंडी क्षेत्र ₹40,000/₹60,000 ₹28,000/₹34,000
तहसील से ऊपर की ओर ₹29,000/₹1,00,000 ₹20,000/₹26,000
कालाढूंगी रोड
मुखानी चौराहा क्षेत्र ₹240,000/₹60,000 ₹28,000/₹34,000
कुसुमखेड़ा कठघरिया ₹235,000/₹50,000 ₹24,000/₹28,000
कठघरिया मंदिर तक ₹222,000/₹32,000 ₹16,500/17,000
रामपुर रोड
सिंधी चौक से एसटीएच ₹50,000/₹75,000 ₹36,000/₹240,000
एसटीएच से नैनीताल मोटर्स ₹40,000/₹60,000 ₹28,000/₹34,000
नैनीताल मोटर्स से हरिपुर मोतिया तक ₹29,000/₹40,000 ₹22,000/₹26,000
जिले के पहाड़ी क्षेत्र में जमीन के दाम
क्षेत्र पहले अब
महरागांव से जून स्टेट तक कृषि भूमि ₹500 ₹800
महरागांव से जून स्टेट तक अकृष्क भूमि ₹10,500 ₹15,000
भवाली नगर पालिका से श्यामखेत तक ₹500 ₹800
कैंची धाम क्षेत्र से लगे तल्ला व मल्ला निगलाट ₹2,600 ₹6,000
घोड़ाखाल क्षेत्र में भूखंड 24,500 ₹6,000
मुक्तेश्वर में भूखंड ₹6,000 ₹7,000
रानीबाग से ज्योलीकोट तक कृषि 2350 ₹600
रानीबाग से ज्योलीकोट तक अकृष्क भूमि ₹20,000 ₹30,000
भीमताल नगर पंचायत सीमा और उससे बाहर ₹300 2450
रामगढ़, सतखोल, शीतला, चाय बगीचा में ₹300 ₹450
नथुवाखान, बोहराकोट, दाड़िमा, नैकाना में ₹220 ₹330
घिरौली, मल्लीपाली, खैराली, घोड़िया हल्सों ₹90 ₹120
