{"_id":"689b922a2671e7b15d0978d8","slug":"lamachaur-submerged-in-darkness-overnight-supply-restored-in-the-morning-haldwani-news-c-337-1-hld1039-124533-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रातभर अंधेरे में डूबा लामाचौड़, सुबह आपूर्ति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रातभर अंधेरे में डूबा लामाचौड़, सुबह आपूर्ति बहाल
विज्ञापन
हल्द्वानी। कमलुवागांजा बिजलीघर में सोमवार देर रात फीडर पैनल की सीटी फट गई। बिजलीघर से रात पौने एक बजे गुल हुई आपूर्ति मंगलवार सुबह पांच बजे सुचारु हो पाई। इस दौरान लामाचौड़ और खीमपुर फीडर से नैनवालपुर, पदमपुर पडलिया, भरतपुर, लामाचौड़ खास, अमलताश आदि इलाकों की करीब 12 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल के ईई बेगराज सिंह ने बताया कि सीटी बॉक्स में फॉल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। संवाद
-- -
विज्ञापन