{"_id":"6a24712dda5b9df07a04ff47","slug":"lalkuan-valsad-weekly-summer-train-to-run-from-the-11th-haldwani-news-c-418-1-ntl1014-7377-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 11 से चलेगी लालकुआं-वलसाड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 11 से चलेगी लालकुआं-वलसाड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन
Sun, 07 Jun 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं और वलसाड के बीच एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11 जून से 10 जुलाई तक पांच फेरों के लिए संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 05344 लालकुआं से 11 जून से 09 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन दोपहर 12 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05343 वलसाड से 12 जून से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3:25 बजे चलेगी। यह अगले दिन शाम 5:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह विशेष गाड़ी बरेली सिटी, बदायूं, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, छायापुरी और सूरत जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें कुल 18 कोच होंगे, जिनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।