फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lalkuan station virtual foundation stone

Nainital News: पीएम मोदी ने किया लालकुआं स्टेशन पुनर्विकास योजना का वर्चुअल शिलान्यास

Sun, 06 Aug 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 06 Aug 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Lalkuan station virtual foundation stone
लालकुआं रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत रेलवे योजना शिलापट्ट का शुभारंभ करते रक्षा राज्य मंत्री अजय भ
लालकुआं (नैनीताल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से लालकुआं समेत देश के 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास किया। भारत अमृत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत 24 करोड़ की लागत से लालकुआं स्टेशन की कायाकल्प की जाएगी। इसके तहत लालकुआं रेल जंक्शन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा जिसमे यात्रियों की सुख सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन



पुनर्विकास योजना के तहत संपूर्ण रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास का क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमग होगा जिसमें मुख्य रूप से एस्केलेटर लगने से पर्यटक और यात्रियों को फायदा होगा साथ ही 12 मीटर की चौड़ाई का एक और अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज बनाए जाने के साथ-साथ आधुनिक पार्किंग की सुविधा तथा ग्रीन कॉरिडोर निर्माण कार्य मुख्य रूप से शामिल है। जिन 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास योजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है उसमें तीन रेलवे स्टेशन उत्तराखंड के हैं जिनमें लालकुआ के अलावा देहरादून का हररावाला तथा रुड़की रेलवे स्टेशनों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में आजादी के बाद रेलवे के विस्तारीकरण और सुविधा के क्षेत्र में जितने कार्य पिछले 9 वर्षों में हुए उतने कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के विकास की दृष्टि से प्रथम पंक्ति के देशों में भारत का नाम भी शामिल हो रहा है जिसमें रेलवे का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा सरकार के मजबूत इच्छाशक्ति व देशवासियों के असीम सहयोग से यह सब संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पिछले 9 वर्ष में भारत सरकार द्वारा रेलवे क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन का विकास होना संपूर्ण क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव का पल है। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जनसभा में विधायक बंशीधर भगत, रामसिंह कैड़ा, दीवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, दुग्ध संघ चेयरमैन मुकेश बोरा, पूर्व विधायक नवीन दुमका, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, हल्द्वानी मेयर जोगिंदर सिंह रौतेला, गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश पन्त, पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर हेमंत नरूला, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विनोद श्रीवास्तव , बॉबी संभल, नवीन पपोला आदि मौजूद थे।



यह लोग रहे एतिहासिक पल के गवाह
उच्च न्यायालय नैनीताल की डिप्टी एडवोकेट जनरल पुष्पा भट्ट, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रशासन राजीव अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, एसडीएम मनीष कुमार सिंह, सीओ लालकुआं संगीता, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा।



कार्यक्रम स्थल पर न पानी न पंखे
लालकुआं। रेलवे स्टेशन प्रांगण में अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। रेलवे द्वारा लगाए गए टेंट को हटाकर प्लेटफॉर्म संख्या एक को कार्यक्रम स्थल बना दिया गया। उसमें बैठने की जगह नहीं होने के चलते कार्यक्रम में पहुंचे लोग आसपास भटकते दिखाई दिए। स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया लेकिन कार्यक्रम संपन्न होने तक पुरस्कृत नहीं किया गया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दो बच्चों को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं दर्जनभर बच्चों को क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने प्रमाण पत्र सौपें जबकि 100 से अधिक बच्चे बिना प्रमाण पत्रों के ही लौट गए। भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर पानी और पंखों तक की व्यवस्था नहीं थी।




प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर: बंशीधर भगत

लालकुआं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर विकास कर रहा है, भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में तेजी से उभरा है। उन्होंने कहा कि घर-घर जल और नल योजना विश्व की पहली एकमात्र इतनी बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है। मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष घबराकर एकजुट हो गया है, परंतु वह अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। भगत ने कहा कि लालकुआं रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास योजना के तहत कार्य होने के लिए क्षेत्र के लोग बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed