{"_id":"5fef8de08ebc3e3e77198e5b","slug":"lalkuan-soldier-dies-of-heart-attack-in-patiala-funeral-with-military-honors-in-muktidham-lalkuan-news-hld4095329125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं के सैनिक की पटियाला में हृदयाघात से मौत, मुक्तिधाम में सैन्य सम्मान के साथ की गई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं के सैनिक की पटियाला में हृदयाघात से मौत, मुक्तिधाम में सैन्य सम्मान के साथ की गई अंत्येष्टि
विज्ञापन
मजीत सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। भारतीय सेना की पटियाला यूनिट में तैनात लालकुआं निवासी सैनिक मंजीत सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। नगर के मुक्तिधाम में पंजाब से आए सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बजरी कंपनी निवासी मंजीत सिंह (31) पुत्र स्व. सरदार जीत सिंह भारतीय सेना की 2 कोर जोनल वर्कशॉप ईएमई पटियाला पंजाब में सेवारत थे। गत 29 दिसंबर को वह अपनी यूनिट में साथियों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे थे। इस दौरान अचानक उनके पेट में दर्द हुआ और खून की उल्टी होेने पर वह अचेत हो गए। सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान मंजीत सिंह ने दम तोड़ दिया।
बृहस्पतिवार शाम मंजीत का पार्थिव शरीर बजरी कंपनी लालकुआं स्थित उनके आवास पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मां सुंदर कौर, पत्नी गुरप्रीत कौर और बड़े भाई सरदार कुलदीप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई कुलदीप सिंह का कहना है कि मंजीत अपनी यूनिट में वॉलीबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी थे। खेलने के दौरान ही उन्हें दर्द हुआ, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। नगर के मुक्तिधाम में सैन्य सम्मान के साथ मंजीत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नगर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।