फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lalkuan ROB Proposal Design

Nainital News: लालकुआं में पिलर पर आरओबी बनाने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan ROB Proposal Design

विज्ञापन
हल्द्वानी। लालकुआं में पिलर पर आरओबी बनाया जाएगा। पहले ये दूसरी डिजायन में बनना था। व्यापारियों के विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग ने आरओबी का डिजायन बदलकर भेजा है। जल्द ही इस आरओबी को केंद्र से अनुमति मिल सकती है। पहले चरण में शनिबाजार का आरओबी स्वीकृत हो चुका है।

सेतु बंधन योजना के तहत केंद्र सरकार ऐसी सड़कों पर पुल बना रही है, जहां रेलवे लाइनों के पास हैवी ट्रैफिक पास करता है। इसी के तहत लोनिवि नैनीताल जिले में दो जगह आरओबी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। केंद्र सरकार ने इन दोनों आरओबी को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसमें शनिबाजार के लिए बाकायदा बजट भी जारी कर दिया है। लालकुआं में कार रोड को जाने वाले रास्ते में आरओबी बनाने का प्लान भेजा था। केंद्र ने इस पर सैद्धांतिक सहमति दे दी थी लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग ने आरओबी का डिजायन बदल दिया है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि अब आरओबी पिलरों पर बनाया जाएगा। कहा कि जल्द ही इसके लिए बजट जारी हो सकता है। कहा कि आरओबी बनने के बाद बिंदुखत्ता जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed