फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lalkuan march for Bindukhatta revenue village today, market will also remain closed

Nainital News: बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए लालकुआं कूच आज, बाजार भी बंद रहेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan march for Bindukhatta revenue village today, market will also remain closed
लालकुआं। बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग के लिए संयुक्त संघर्ष समिति के 18 फरवरी को लालकुआं तक जुलूस-प्रदर्शन एवं जनसभा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इधर जिला प्रशासन और पुलिस ने समिति के साथ मंगलवार को बैठक की। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वह जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। जड़ सेक्टर स्कूल में जनसभा करने के बाद लालकुआं तहसील में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने भीड़ नियंत्रित करने के लिए लगभग 200 वालंटियर नियुक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में बुजुर्ग भी शामिल हो रहे हैं, लिहाजा दो एंबुलेंस भी आपातकाल के लिए संघर्ष समिति ने मंगाई हैं। इस दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेई, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार कुलदीप पांडे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों की ओर से समिति के संयोजक इंद्र सिंह पनेरी, कुंदन सिंह मेहता, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, वनाधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, हरीश बिसौती, प्रभात पाल, प्रकाश मिश्रा, उमेश चंद्र भट्ट, पुष्कर सिंह दानू, गुरदयाल सिंह मेहरा सहित कई प्रतिनिधि मौजूद थे। इधर, बुधवार को धरना-प्रदर्शन और लालकुआं कूच को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस और पीएसी मंगाई है।
विज्ञापन


काररोड बाजार क्षेत्र बंद रखने का ऐलान
संघर्ष समिति की अपील के बाद खनन व्यवसायियों ने अपने वाहन नहीं भेजने, विभिन्न निजी स्कूलों ने विद्यालयों में अवकाश कर स्कूल बसें प्रदर्शनकारियों के आने-जाने में प्रयोग करने की तैयारी की गई है। व्यापार मंडल बिंदुखत्ता ने कार रोड क्षेत्र का बाजार बंद करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो - लालकुआं कोतवाली में बिंदुखत्ता के ग्रामीणों से वार्ता करते पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी।

आगामी कैबिनेट में आएगा बिंदुखत्ता राजस्व गांव का मामला
लालकुआं। मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम प्रस्ताव को आगामी 25 फरवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में देहरादून में हुई बैठक का हवाला देते हुए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्य सचिव ने इस संबंध में अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पू्र्ण करने को कहा है। डॉ. बिष्ट के मुताबिक बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने संबंधी प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा में मुख्य सचिव ने कहा कि कैबिनेट में प्रभावी रूप से प्रस्ताव रखा जा सके, इसके लिए अधिकारी होमवर्क पूरा कर लें। विधायक डॉ. बिष्ट ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed