फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lalkuan Junction Rejuvenation Work

Nainital News: 23 करोड़ से लालकुआं स्टेशन की तस्वीर बदलेगी

Sat, 01 Jul 2023 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Jul 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan Junction Rejuvenation Work
हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल स्थित लालकुआं स्टेशन में यात्री सुविधाएं बढ़ाने और विस्तार की तैयारी है। इसके लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 23 करोड़ 81 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि याेजना के पहले चरण में लालकुआं रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग परिसर में सुधार करते हुए सड़क के किनारे कम ऊंचाई की दीवार और फेंसिंग लगाई जाएगी। सर्कुलेटिंग परिसर के पास खाली स्थान में आधुनिक पार्किंग बनाना प्रस्तावित है। दूसरे चरण में पार्किंग क्षेत्र के पास फुटओवर ब्रिज का प्लान है। प्लेटफार्म क्षेत्र में नया फर्श, प्रवेश द्वार, बुकिंग हॉल, बेंच, प्रतीक्षालय भवन को नया रूप दिया जाएगा। बताया कि स्टेशन परिसर में आधुनिक लाइट, एलइडी साइन, फ्लड लाइट, स्टेशन भवन की छत पर सोलर पेनल लगाए जाएंगे। बता दें कि लालकुआं जंक्शन के पांच प्लेटफार्म से प्रतिदिन करीब 39 ट्रेनें गुजरती हैं।
विज्ञापन




बढ़ेगी डिजिटल साइन बोर्ड की संख्या
जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि लालकुआं जंक्शन पर डिजिटल साइन बोर्ड की संख्या बढ़ाते हुए प्रवेश द्वार पर साइन बोर्ड के साथ ही प्रतीक्षालय कक्ष में एलईडी, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे। पीआरएस, यूटीएस के लिए यूनिवर्सल फेयर रिपीटर और नेम डिस्प्ले बार्ड की सुविधा बढ़ाई जाएगी। बताया कि एनाउंसमेंट सिस्टम को भी बेहतर किया जाएगा। लालकुआं जंक्शन में सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। सीसीटीवी लगने से रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



काठगोदाम और लालकुआं रेलवे स्टेशन पर मिलेगा जनता मील

हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए काठगोदाम और लालकुआं स्टेशन पर जनता मील, इकॉनमी मील और पानी के स्टॉल लगाएगा। लंबी दूरी की गाड़ियों में विशेषकर द्वितीय श्रेणी (सामान्य) में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं और काठगोदाम स्टेशन में जनता मिल, इकॉनमी मिल और पानी के स्टॉल लगेंगे। इससे यात्रियों को खाने-पीने की सामग्री उनके कोच के पास ही मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed