फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lalkuan, Gaurapada Gate will open from October 31

31 अक्तूबर से खुलेगा लालकुआं, गौरापड़ाव गेट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan, Gaurapada Gate will open from October 31
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। गौला क्षेत्र में चुगान शुरू करने के लिए वन निगम 31 अक्तूबर से लालकुआं और गौरापड़ाव गेट को खोलने की तैयारी में है। अन्य चुगान क्षेत्रों में पानी का जमाव होने से चुगान शुरू होने में अभी कुछ और समय लग सकता है।
विज्ञापन

एक महीने के इंतजार के बाद गौला क्षेत्र में चुगान के लिए वन निगम ने हरी झंडी दिखा दी है। चुगान के लिए वन निगम द्वारा 12 गेट बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त नंधौर क्षेत्र में भी चुगान के लिए निगम द्वारा गेट बनाए गए हैं। ये फिलहाल अभी नहीं खोले जाएंगे। डीएलएम गौला वाईके त्रिपाठी ने बताया कि 31 अक्तूबर से लालकुआं और गौरापड़ाव गेट खोलने का फैसला लिया गया है। अन्य क्षेत्रों में भी पानी का भराव खत्म होने पर जल्द गेट खोले जाऐंगे।
विज्ञापन

इंसेट
वन विभाग के कंट्रोल रूम से रहेगी वाहनों पर नजर
हल्द्वानी। गौला खनन क्षेत्र में चुगान के लिए खोले गए हर गेट पर जांच के लिए दो-दो सीसीटीवी लगाए गए हैं, लेकिन इस बार वन विभाग और वन निगम ने जांच की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। इसके लिए हल्द्वानी हीरानगर स्थित डीएफओ कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और सभी सीसीटीवी इससे जुड़ेंगे। जिनकी गतिविधियों को एक स्क्रीन पर देखा जा सकेगा और वाहनों पर नजर भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed