फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lalkuan fire, six shops ash

लालकुआं में लगी आग, छह दुकानें राख

Sat, 13 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)। Updated Sat, 13 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन

 लालकुआं के ट्रांसपोर्ट नगर में आग लगने से स्पेयर पार्ट्स और मोटर मैकेनिक की आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुकानों में पेट्रो पदार्थों के अलावा टायर होने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन


 दमकल विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से ट्रांसपोर्ट नगर में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शुक्रवार देर रात नगर से सटे टीपी नगर में दुकानों पर अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


 एक दुकान में लगी आग ने आसपास की छह दुकानों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आसपास के दुकानदारों ने भी अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सेंचुरी पेपर मिल समेत हल्द्वानी से पहुंचे तीन दमकल वाहनों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दुकानों में रखे मोबिल ऑयल समेत अन्य ज्वलनशील पदाथों की वजह से आग तेजी से अन्य दुकानों में फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले आग जौनी स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी। बाद में आग बाबू गुप्ता, राकेश यादव, नजाकत खान, भगवान दास, तन्नू की दुकान में भी फैल गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed