फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lalkuan-Delhi Intercity Express service

लालकुआं-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा शुरू

Sun, 14 Aug 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)। Updated Sun, 14 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan-Delhi Intercity Express service
रेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्रीय सांसद भगत सिंह कोश्यारी और पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने शनिवार को लालकुआं से दिल्ली आनंद विहार इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे ने जंक्शन व ट्रेन को आकर्षक ढंग से सजाया था। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन के संचालन से रुद्रपुर, सिडकुल  हाल्ट, बाजपुर, पीपलसाना, काशीपुर क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर रेल सेवा लाभ मिल सकेगा। फिलहाल ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन मंगलवार व गुरुवार को किया जाएगा।  
विज्ञापन


शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक जंक्शन पर फूल मालाओं से सजी लालकुआं -दिल्ली (आनंद विहार) इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि 6 माह के भीतर काठगोदाम-देहरादून इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। दो वर्ष के भीतर टनकपुर से जौलजीबी होते हुए बागेश्वर तक रेलवे ट्रैक का निर्माण आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने उत्तराखंड को विशेष सौगात प्रदान की है। जिसके तहत ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक लाइन बिछाने के लिए सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है। जल्द ट्रैक निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। सांसद कोश्यारी ने टनकपुर से जौलजीबी होते हुए बागेश्वर तक रेल ट्रैक तैयार किए जाने की योजना का हवाला देते हुए कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा गहनता पूर्वक निर्णय पर विचार-विमर्श हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जनता को रामनगर-बांद्रा ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने कहा कि जंक्शन को गेटवे आफ कुमाऊं के मॉडल रूप में तैयार किया जा रहा है। जंक्शन विस्तारीकरण योजना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिट लाइन चालू कर दी गयी है। प्लेटफार्म की संख्या बढ़ायी जा रही है। जिसके साथ ही उत्तराखंड को देश के हर प्रांत की रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडे ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, आरटीआई कार्यकर्ता केशव पासी, भाजपा नेता नवीन दुम्का, पवन चौहान, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, एसडीएम पंकज उपाध्याय, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, सीआरएससी मनोज मिश्रा समेत रेलवे के अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed