{"_id":"658bfd72f3310243090d3526","slug":"lakhudiyar-caves-will-reveal-the-secrets-of-ancient-human-era-in-almora-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ASI ने किया बड़ा खुलासा, लखुडियार की गुफाएं खोलेंगी आदि मानव कालीन रहस्य, यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ASI ने किया बड़ा खुलासा, लखुडियार की गुफाएं खोलेंगी आदि मानव कालीन रहस्य, यहां जानें सबकुछ
Wed, 27 Dec 2023 04:03 PM IST
हीरा मेहरा
दीपक चंद्र कापड़ी, संवाद
दीपक चंद्र कापड़ी, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 27 Dec 2023 04:03 PM IST
सार
अल्मोड़ा की लखुडियार गुफा के पास आदि मानवों की एक नहीं, कई गुफाएं मौजूद हैं, जिनमें प्राचीन सभ्यता के कई रहस्य छुपे हैं। इनकी जल्द खोज शुरू होगी। एएसआई ने इसका खुलासा करते हुए इन रहस्यों से जल्द पर्दा उठाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्मोड़ा जिले में प्रागैतिहासिक काल की लखुडियार गुफा के पास आदि मानवों की एक नहीं, कई गुफाएं मौजूद हैं, जिनमें प्राचीन सभ्यता के कई रहस्य छुपे हैं। इनकी जल्द खोज शुरू होगी। एएसआई ने इसका खुलासा करते हुए इन रहस्यों से जल्द पर्दा उठाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मुताबिक अल्मोड़ा से 13 किमी दूर पिथौरागढ़ हाईवे पर पेटशाल और बाड़ेछीना के बीच प्रागैतिहासिक काल की आदि मानव निर्मित कई गुफाएं हैं। पूर्व में यहां आदि मानवों की एक गुफा की खोज हो चुकी है। एएसआई का दावा है कि यहां ऐसी कई गुफाएं हैं जो हजारों साल पहले आदि मानवों का डेरा थीं। इन गुफाओं में प्राचीन सभ्यता के कई रहस्य छिपे हैं।
विज्ञापन
एएसआई ने प्रागैतिहासिक काल की गुफाओं की खोज कर प्राचीन सभ्यता के अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। जनवरी में एएसआई लखुडियार क्षेत्र के 15 किमी दायरे में गुफाओं की खोज का अभियान चलाएगी। पूर्व में हुए सर्वे में एएसआई ने क्षेत्र में तीन गुफाएं तलाशी थीं, जहां आदि मानवों के रहने के प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन
लखुडियार क्षेत्र में आदि मानवों की कई गुफाएं होने के प्रमाण मिले हैं जिनकी खोज के लिए जल्द अभियान चलेगा। जनवरी से टीम क्षेत्र में काम शुरू होगा। इन गुफाओं की खोज के बाद प्राचीन सभ्यता के कई रहस्यों से पर्दा उठेगा।
-मनोज सक्सेना, अधीक्षण पुरातत्वविद, देहरादून मंडल।