फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lakhs stolen by entering the house

मकान में घुसकर लाखों की चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by entering the house
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के ख्वाजपुर स्थित घर से चोरों ने लाखों की नकदी और पांच हजार के कनाडियन डॉलर उड़ा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीरूमदारा के ख्वाजपुर स्थित फार्म हाउस में बलिहार सिंह का परिवार रहता है। बलिहार सिंह के चाचा ससुर जीत सिंह फरवरी में उनके यहां रहने आए थे, तब से यहीं ठहरे थे। रविवार रात करीब दस बजे सभी खाना खाने के बाद सो गए। रात 12 बजे दरवाजे खुलने की आहट पर लोगों की नींद खुली। देखा कि चोर दरवाजे की जाली काटकर मकान के अंदर घुसे थे। अंदर कमरे में जाकर देखा तो चोर अलमारी में रखे चार लाख और पांच हजार कनाडियन डॉलर ले गए थे। सूचना पर सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि कुमार सैनी और पीरूमदारा चौकी प्रभारी कवींद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पीरूमदारा चौकी प्रभारी कवींद्र शर्मा ने बताया कि दरवाजे की जो जाली कटी है, वह अंदर की ओर कटी हुई है। वहीं अलमारी में जेवरात भी रखे हुए थे, लेकिन चोर बैग में रखे रुपये और डॉलर लेकर भागे हैं। मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed